Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सारणी में आयोजित होगा स्व सहायता समूहों का सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

0 303

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सारणी में आयोजित होगा स्व सहायता समूहों का सम्मेलन

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

 

Betul news::मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज 28 मई को सारणी में एक भव्य स्व सहायता समूहों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव जिले के विकास को नई दिशा देने वाले 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से सारणी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव सारणी के बगडोना हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से भव्य यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ.यादव बगडोना हेलीपैड से देवास जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

स्व सहायता समूहों के सम्मेलन व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके तथा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा श्री मोहन नागर, जिला योजना समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सारणी के बगडोना हेलीपैड पर दोपहर 1:30 बजे आगमन होगा। इसके बाद रोड शो स्थल पर आगमन दोपहर 1: 35 बजे तथा रोड शो 2.05 बजे तक होगा। सभा स्थल पर आगमन 2 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस दौरान स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन 2.15 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री जी का स्टेज पर आगमन एवं दीप प्रज्वल्लन, माल्यार्पण व कन्या पूजन दोपहर 2.15 से 2.20 बजे तक होगा। मंच पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत 2.20 बजे से 2.30 बजे तक होगा। इसके बाद मंचासीन अतिथि गणों का उद्बोधन 2.30 बजे से 2.45 बजे तक होगा। इसके बाद जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं जिले द्वारा लखपति दीदी अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर आधारित लघु वीडियो का प्रदर्शन दोपहर 2.50 बजे तक होगा। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड रुपए के निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर का प्रस्तुतीकरण दोपहर 2:50 से 2.55 बजे तक होगा। विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन 2.55 से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्बोधन 3 बजे से 3.20 बजे तक होगा। हितलाभ वितरण 3.20 से 3.25 बजे होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधारोपण का प्रारंभ 3.25 से, 3.30 बजे होगा। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव का सारणी के बगडोना हेलीपैड पर आगमन व प्रस्थान 3:30 बजे होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!