Breaking News in Primes

भरवारी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाल अध्यक्ष कविता पासी ने किया सेना के शौर्य को सलाम

0 9

News By-नितिन केसरवानी

तिरंगा यात्रा में लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे l

भरवारी l नगर स्थित भरवारी जोन कार्यालय से शुक्रवार की शाम को सेना शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए।

यात्रा नगर पालिका परिषद भरवारी में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व अध्यक्ष कविता पासी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को सम्मान देना था। तिरंगा यात्रा में लोग अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा, सेना हमारे देश की सुरक्षा की आधारशिला है। यह यात्रा उनके अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को सम्मान देने का एक प्रयास है, कहा कि देश की युवा पीढ़ी को सेना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा की भावना को अपनाना चाहिए। तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। अंत में देश की अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गई। यात्रा में शामिल अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है,कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर यह तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान में निकली जा रही है। तिरंगा यात्रा मेहता रोड भरवारी जोन कार्यालय से शुरू होकर, रेलवे फाटक होते हुए, नई बाजार भरवारी, बस स्टॉप होते हुए वशिष्ठ गेस्ट हाउस में  सम्पन्न हुई, यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा यात्रा में लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चलते रहे l तिरंगा यात्रा में एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट आशीष पासी,दीप चंद्र दिवाकर, ज्योति केसरवानी, दशरथ करवरिया सहित हजारों की संख्या गणमान्य लोग शामिल रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!