Breaking News in Primes

संविदाकार व अधिकारियों की मनमानी,निष्कृयता बरकरार, किसी का नहीं खौफ।

0 318

संविदाकार व अधिकारियों की मनमानी,निष्कृयता बरकरार, किसी का नहीं खौफ।

 

भ्रष्टाचार के साथ-साथ, लोगों के जान के बन रहे दुश्मन।

 

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर भी नहीं सुधरी व्यवस्था।

 

जिम्मेदार अधिकारी कर रहे बड़ी दुर्घटनाओं का इंतजार?

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

वैसे तो पूरे जिले भर में संविदाकार मनमानी व निडरता के साथ भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? लेकिन वर्तमान में मझौली नगर परिषद किस मामले में अव्वल नजर आ रहा है वही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस पूरे मामले को लेकर निष्क्रिय एवं अनजान नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि संविदाकारों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों में भी अब किसी चाहे सांसद -विधायक हो मुख्यमंत्री -मंत्री, किसी का खौफ नहीं दिख रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि खुद फाइल लिए अधिकारियों कर्मचारियों के पीछे घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जनता की फजीहत हो रही है। एक और जहां बिजली- पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है वही संविदाकारो द्वारा कराए जा रहे निर्माण कर परेशानी और बीमारी परोस रहे हैं यहां तक की आए दिन लापरवाही और मनमानी के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रहे हैं। लेकिन संविदाकारों की लापरवाही और मनमानी के साथ अधिकारियों कर्मचारियों की निष्क्रियता साफ नजर आ रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। लगातार खबर प्रकाशन एवं व्हाइट बयान तथा फोटो वीडियो भेज जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन दिखवा के अलावा अभी तक व्यवस्था सुधार किसी तरह से कोई परिणाम नहीं दिख रहा है।

 

*बड़ी दुर्घटना व बीमारी को आमंत्रण दे रही बायपास रोड*

 

बात करें मझौली नगर परिषद बायपास रोड की लोगों को अतिक्रमण ग्रसित में मार्केट की जाम की समस्या से निजात दिलाने क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम लोगों की मांग पर काफी प्रयास से इस रोड की सौगात दिलाई वह भी भारी भरकम रस लगभग 6 करोड़ की लागत से डेढ़ किलोमीटर की दूरी लेकिन संविदाकार एवं जिम्मेदार विभाग विधायक के मंशाओं पर पानी फेरते हुए लोगों को परेशानी में डाल रखे हैं 3 वर्ष पूर्व हुए भूमि पूजन में इस मिट्टी को उलटी पलटी कर लोगों को धूल एवं कीचड़ के दंश झेलने के लिए मजबूर कर रखे हैं वर्तमान में रोड से उड़ती धूल से पूरा नगर सरोबार हो रहा है। इस धूल के कारण लोगों में बीमारियां फैलने से नकारा नहीं जा सकता। वहीं पूर्व में बने ढोला युक्त पुलिया की मिट्टी हटा देने से जॉइंट में बड़े छेद बने हुए हैं जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। जनवरी 2025 लास्ट में 10 -15 दिन मिट्टी की उलटी पलटी कर संविदाकार लापता हो गए हैं रोड की उड़ती धूल से लोग परेशान हैं यहां तक की मंत्री मुख्यमंत्री के आने पर भी इस रोड में पानी डाला जाना उचित नहीं समझा जा रहा है। उनके इस मनमानी और निष्क्रियता का परिणाम नामी गिरामी स्कूल शासकीय सीएम राइज एवं मॉडल के हजारों बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे पर दोसरोपण मरते नजर आ रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित कर व बाइट बयान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कराया गया लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं दिख रहा है।

 

*निर्माण धीन नाली बड़ी दुर्घटना को दे रही आमंत्रण।*

 

मझौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में बिना किसी समुचित प्रकलन व रूपरेखा के विगत एक माह से 10 फुट तक गहरी तथा 5–7 फुट तक चौड़ी नाली जेसीबी मशीन से खुद कर मिट्टी तथा मटेरियल गिट्टी बालू आधे रोड तक फैला काफी मंद गति से काम किया जा रहा है। यहां तक की जाली बैरिग गेटिंग की बात छोड़िए अवरोध सिग्नल रिवन तक लगाया जाना उचित नहीं समझा जा रहा है।

जो लोगों को मुसीबत में डाल रखा है तथा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। हाल ही में एक ही दिन दो वाइक सवार संविदा कार व जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही एवं मनमानी का शिकार हुए हैं जिसमें से एक हाथ पैर तोड लगभग एक माह से चारपाई की सेवा ले रहे हैं। एक को फरजाना हर्जाना भरना पड़ा है।जिसका प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन करते हुए जिम्मेदारों को अवगत कराया गया लेकिन उनकी लापरवाही अभी भी जस की तस बनी हुई है ऐसा लग रहा है कि बड़ी दुर्घटना घटित होने का इंतजार है।

ऐसे ही वार्ड क्रमांक 4 में नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण , में मार्केट में नाली निर्माण,पुरैनिहा तालाब गहरी करण, पार्क निर्माण, सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण आदि प्रकलनो नज़र आन्दाज कर मंद गति से किए जा रहे हैं जो लोगों को मुसीबत में डाल रखे हैं।

 

*स्वच्छता पर नहीं दिया जा रहा ध्यान बीमारी फैलने का भर*

 

वर्षों से जब से मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सिंह भदौरिया नगर परिषद से स्थानांतरित होकर अन्यत्र गए हैं नगर परिषद का हाल बेहाल है। प्रभारी सीएमओ के रूप में आए अजय गुप्ता के समय भी कोई सार्थक परिणाम नहीं रहा वही अब वर्षों से नगर परिषद की कमान कई वर्षों से अंगद की तरह पांव जमाए जमे फीडर कैडर कर्मचारियों की हवाले की गई है जो लोगों को सुख सुविधा के बजाय परेशानी और मुसीबत परोस रहे हैं। साफ सफाई पर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही जिससे नगर में गंदगी का आलम है लोगों में बीमारियां फैलने का भाई हमेशा बना रहता है यहां तक की भारी भरकम गृह टैक्स देने के बाद भी लोगों को नालियों की साफ सफाई एवं पानी निकासी के लिए स्वयं व्यवस्था बनानी पड़ रही है। नगर की स्वच्छता दीवाल लेखन एवं कागजों तक सिमट कर रह गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य लोगों एवं मीडिया से छुपा कर होटल में संपन्न हो रहा है।

वर्तमान के प्रभारी नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह इतने निडर, निर्भीक व निष्क्रिय है कि लोगों की बात तो छोड़िए मीडिया तक का फोन उठाना तथा जवाब देना उचित नहीं समझ रहे हैं।

 

*मुख्यमंत्री तक पहुंच सकती है शिकायत*

नगर परिषद में व्याप्त समस्याओं एवं अवस्थाओं को लेकर मझौली नगर परिषद का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल वर्तमान में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराने के लिए तैयारी बना रखा है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिनिधिमंडल से साठ- गांठ बनाने में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं अब देखना होगा कि क्या यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तक पहुंच समस्या से अवगत करापता है या इन्हें वहां तक पहुंचने ही नहीं दिया जाएगा। क्योंकि भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से नगर अध्यक्ष का भी नाम नहीं है जबकि भाजपा के ही सिंबल से पार्षद निर्वाचित हुए जो अध्यक्ष पद तक का सफर तय किये। हालांकि अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के मन्सा के विपरीत जाकर निर्दलीय तथा कांग्रेस प्रत्याशियों से साठ गांठ कर एक मत से विजय फतह किए इसके ए कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान नेता रहे जो चुनाव के समय ही भाजपा में शामिल हो भाजपा के सिंबल से पार्षद बने।

जो पार्टी के रीति रिवाज से विपरीत जाकर नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ गए शायद यही वजह है कि नगर की भाजपा दो गुटों में बाटी है जिसका फायदा अधिकारी कर्मचारी उठा रहे हैं तथा लोगों को परेशानी एवं मुसीबत में डाल रखे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!