Breaking News in Primes

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियाद

0 44

News By- हिमांशु उपाध्याय

गजब? समाधान दिवस में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का हुआ निस्तारण

कौशाम्बी। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

तहसील दिवस में शिकायतकर्ता रजिया देवी निवासिनी ग्राम-शहजादपुर परगना कड़ा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी भूमिधरी पर बचौली पुत्र जुम्मन राज द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार प्रार्थीगण शिवकुमार एवं रामबाबू निवासी ग्राम-बम्हरौली थाना कोखराज द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अजय सिंह पुत्र मैकूलाल द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर दीवार खड़ी करके रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। प्रार्थिनी गुलकसा बानों निवासिनी ग्राम-औरेनी परगना कड़ा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रार्थिनी को प्रधानमंत्री आवास मिला हुआ लेकिन उसे बनवाने के लिए जमीन नहीं है, पट्टे की मांग की थी लेकिन पट्टा अभी तक आवंटित नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

तहसील मंझनपुर में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!