Breaking News in Primes

कौशाम्बी: मिट्टी खुदाई के दौरान ढह गया टीला हादसा मे 5 महिलाओं की मौत

0 254

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं महिलाएं

कौशाम्बी जिले के टीकरडीह गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को लेकर जांच शुरू की।

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां मिट्टी के टीले से मिट्टी खोदते वक्त अचानक टीला ढह गया, जिससे 5 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं।

पुलिस की जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दब जाने से खुशी पुत्री मूलचंद उम्र 17 वर्ष,सुमन पुत्री मायादीन उम्र 18 वर्ष, कछराई देवी पत्नी छोटेलाल उम्र 50 वर्ष, ममता पत्नी राजेश उम्र 35 वर्ष, लालती पत्नी अवधेश उम्र 30 वर्ष की स्थिति अत्यधिक नाजुक अथवा मौत बताई जा रही है।

वही सपना पुत्री भारत लाल उम्र 16 वर्ष मैना देवी पत्नी राजू कुमार उम्र 22 वर्ष, सुगन पुत्र छोटेलाल सभी कोखराज थाना क्षेत्र के निवासी टीकरडीह को हल्की चोट लगी सबको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!