Breaking News in Primes

प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल को भारतीय संविधान दिवस मनाएंगे

0 129

प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल को भारतीय संविधान दिवस मनाएंगे प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि ,होंगे कई आयोजन तैयारियां जोरों पर

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। जिले की तहसील सिलवानी के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से हैं प्रतापगढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने हेलीपैड बनाया जाएगा और बताया जा रहा है कि प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल प्रतापगढ़ में अवधेश बरेवाआदिवासी के घर कच्चे खपरैल नुमा में पहुंचेंगे ।जहां राज्यपाल पटेल भोजन करेंगे और आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा भाषा संस्कृति की झलक के बीच कई आयोजन में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन को लेकर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी पंकज कुमार पांडे और जिला पंचायत की सीईओ अंजू पवन भदोरिया सिलवानी एसडीएम पीसी शाक्य तहसीलदार उपस्थित हुए ।और आयोजन की तैयारी को लेकर जिम्मेदारों अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा एसडीएम शाक्य ने बताया कि भारत के संविधान के 75 वें गौरवशाली दिवस को लेकर यह आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के गौरवशाली भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी आयोजित होगी। और गरीब दलित आदिवासी सहित पिछले और तमाम सभी वर्ग के लोग इस अनूठे आयोजन में शामिल होंगे ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलित आदिवासियों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को निखरना और उन्हें आगे बढ़ाना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!