Breaking News in Primes

कौशाम्बी: विधायी समाधिकार समिति का उद्देश्य संवैधानिक नियमों का अनुपालन कराना- सभापति मानसिंह यादव

0 60

News By- हिमांशु उपाध्याय

निर्माण परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास पट्टशिला पर जनप्रतिनिधियों का नाम अनिवार्य रुप से अंकित करायें

विधान सभा एवं विधान परिषद प्रतिनिधियों के प्रस्तावों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘‘विधायी समाधिकार समिति’’ के मा0 सभापति डॉ0 मानसिंह यादव के सभापतित्व में सर्किट हाउस, प्रयागराज के सभागार में जनपद कौशाम्बी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में माननीय सभापति डॉ0 मानसिंह यादव के साथ समिति के सदस्य के रूप में मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन एवं मा0 सदस्य विधान परिषद श्री ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मा0 सभापति डॉ0 मानसिंह यादव ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विधायी समाधिकार समिति का उद्देश्य संवैधानिक नियमों का अनुपालन कराना हैं। उन्हांेने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 विधान सभा एवं विधान परिषद के जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करायें, इसके साथ ही अधिकारी सम्बन्धित प्रस्तावों पर की गयी कार्यवाही से जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से अवगत करायें। प्रगतिरत निर्माण कार्याे को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराते हुये निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करायें। उन्होने लक्षित निर्माण सम्बन्धी परियोजनाओं की पूर्ति के पश्चात लोकार्पण के समय पट्टशिला पर मा0 जनप्रतिनिधियों के नाम अनिवार्य रुप से अंकित करायें जाने के लिए कहा। इसके साथ ही साथ मा0 सभापति महोदय ने कहा कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नम्बर सभी अधिकारियों के पास अनिवार्य रूप से रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘‘विधायी समाधिकार समिति’’ के मा0 सभापति एवं अन्य मा0 सदस्यों ने जनपद कौशाम्बी के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि समितियां लघु सदन के रुप में कार्य करती हैं, जिनका उद्देश्य संविधान में प्रदत्त नियमों का धरातल पर अनुपालन सुनिश्चित कराना हैं। विधान सभा और विधान परिषद दोनों में समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो विधायिका के कामकाज को सुचारु रुप से चलाने, विधायी कार्यों की समीक्षा करने और सरकार की नीतियों पर निगरानी रखने में सहायता करती हैं।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मा0 सभापति महोदय एवं समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा सिंचाई विभाग में उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा विगत 03 वर्षाे में प्रस्तुत प्रस्तावों/आवेदनों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री मधूसुदन हुल्गी ने ‘‘विधायी समाधिकार समिति’’ के मा0 सभापति को मां शीतला देवी की मूर्ति भेंट कर उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि आज की बैठक में जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है, उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अरूण कुमार सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!