Breaking News in Primes

कोतवाली पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा।

आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने की थी नशे की हालत में हत्या।

0 183

कोतवाली पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा।

 

*आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने की थी नशे की हालत में हत्या।*

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी

 

पुलिस अधीक्षक डॉ रवीन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अंधी हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार खुलासा किया है।

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि

थाना कोतवाली में दिनांक 14 मार्च 2025 को जमुना प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम बहेरा के घर के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली थी

पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पीएम कराया जाकर पहचान कराई गई जो सतीष कुमार पाठक पिता नागेन्द्र प्रसाद पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी जगतपुर थाना अमिलिया जिला सीधी की होना पाई गई । पीएम रिपोर्ट एवं मर्ग जाँच विवेचना के दौरान पाये गये साक्ष्यों के आधार पर मामले के संदेही बड़का साहू निवासी बमुरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई जो अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं अपने बयान मे बताया कि वह मृतक से पूजा पार्क मे मिला था और हम लोग अक्सर साथ मे शराब पीते थे। घटना के दिन हम लोग ग्राम बहेरा पूर्व सरोज कुशवाहा के घर के पीछे गए वहा शराब पिये एवं नशे की हालत मे सतीश पाठक के साथ मेरा विवाद हो गया जिस पर मैंने सतीश के पेट मे लात-घूसा से मारा तो वह वही गिर गया। कुछ देर बाद मैने उसको पास से देखा तो उसकी सांस नही चल रही थी तब मै डर कर सतीष की लाश को कुछ दूर घसीट कर सरोज कुशवाहा के घर के पीछे फेक दिया था। आरोपी बडका साहू पिता सुन्दर साहू उम्र 62 वर्ष निवासी बमुरी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि बी एल यादव, आर आदर्श सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सोलंकी एवं साइबर सेल सीधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!