Breaking News in Primes

ईओ सहित दर्जनों महिलाओं को नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 24

नितिन केसरवानी

*नगर पालिका मंझनपुर में महिलाओं को किया गया सम्मानित*

कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को मंझनपुर नगर पालिका सहित जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज (फौजी) ने ईओ प्रतिभा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसके महिला थाना प्रभारी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
दोआबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को नारी शक्ति को सम्मानित किया गया है। मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज (फौजी)ने अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह को प्रशास्त्रि, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया है।

इसके अलावा महिला थाना मंझनपुर प्रभारी नीलम राघव, शिवकली प्रजापति (एच0एम0), महिला सिपाही विद्या यादव, छाया पाण्डेय, अर्चना बाजपेई, अंजली चौहान, शची शुक्ला, सोनम कुमारी तथा सभी संविदा/आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी गीता देवी, शकुन्तला देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, सरिता देवी, ऊषा देवी, व गुड़िया हेला, सोनी देवी, ममता देवी, शोभा देवी, सोनी देवी, रीता देवी, कुसुमा देवी, कुसुम देवी, राज कुमारी, राजकुमारी सरोज, रूपा देवी, सुमन देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी एवं अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र (शाल) व धार्मिंक प्रतिमा फोटो तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया गया है।

इस मौके पर ओमकार पटेल अवर अभियन्ता, संजय कुमार गुप्ता लेखा लिपिक, विजय तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुनील कुमार मिश्र सभासद प्रतिनिधि, सभासद अशुल केसरवानी, लवलेश कुमार, अजय कुमार, निरंजन लाल, नत्थू, मो0 नजीर, अमित कुमार सोनकर, खुशनसीब अहमद, जीतेन्द्र कुमार साहू, विनोद कुमार, अभय राज, हरिश्चन्द्र, रामयश, राजू सिंह, सलमान हैदर, सनी पाल, सविता कुमारी सभासद व प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद, सुभीति सभासद व प्रतिनिधि भारत गौतम, सीमा चौरसिया सभासद प्रतिनिधि झल्लर प्रसाद चौरसिया, ममता देवी सभासद व प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र, रंजना देवी सभासद व प्रतिनिधि रामसिंह, शमीमा बेगम सभासद व प्रतिनिधि शमीम अहमद, गमला देवी सभासद व प्रतिनिधि आर्यवीर, सोनी यादव सभासद व प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार व निकाय के कर्मचारीगण मौजूद रहें थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!