Breaking News in Primes

शिक्षक दंपत्ति ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम में ग्राम दोगावां में दिया भंडारा,3 हजार लोगों ने किया भोजन

0 560

शिक्षक दंपत्ति ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम में ग्राम दोगावां में दिया भंडारा,3 हजार लोगों ने किया भोजन

 

जहां नियुक्ति हुई वहीं पर हुई सेवानिवृत्ति

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

कसरावद विकासखंड में एक शिक्षक दंपत्ति ने जहां जॉइनिंग की वहीं पर दोनों की सेवानिवृत्ति भी हुई जिन्होंने सेवानिवृत्ति

कार्यक्रम के दौरान बिना किसी भेदभाव से पूरे ग्रामवासियों को भंडारा दिया जिसमें करीब तीन हजार लोग शामिल हुए।

जी हां हम बात कर रहे हे कसरावद विकासखंड के ग्राम दोगावाँ की माध्यमिक विद्यालय की,जहा श्री मति चंद्रिका बोर्डिया ने 14 फरवरी 1984 को ज्वाइनिंग की थी और एक ही स्कूल में लगातार 41 वर्षों की सेवा देते हुए 31 जनवरी 2025 को उनकी सेवानिवृत हुई वहीं उनके पति दयाराम बोर्डिया की ज्वाइनिंग आठ अगस्त 1988 में होकर लगातार 36 वर्षों की सेवा देते हुए 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्ति हुई,ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक दंपत्ति स्कूली बच्चों के साथ साथ पूरे ग्रामीणों में मिलनसार है,गांव में ऐसे कई लोग हे जिनकी दो पीढ़ियों को शिक्षक दंपत्ति द्वारा पढ़ाया गया हे,उन्होंने अपनी

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम एक साथ मनाते हुए ग्राम की राजपूत समाज धर्मशाला में पूरे ग्रामवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जिसमें सर्वसमाज के करीब 3 हजार लोगों ने भोजन किया साथ ही साथ शिक्षक दंपत्ति के द्वारा ग्राम के राम मंदिर में 11 हजार रुपए भेट किए गए इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए,इस दौरान सरपंच अर्जुन वर्मा,विजय पटेल,लोकेन्द्र चौहान,पुष्पेंद्र चौहान,जीतेन्द्र,विक्रम, देवेंद्र,रतनसिंह,छतर,गोलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!