Breaking News in Primes

पुलिस कप्तान ने थाना/चौकी प्रभारियों की बैठकर वर्ष भर का लिया लेखा-जोखा।

0 53

पुलिस कप्तान ने थाना/चौकी प्रभारियों की बैठकर वर्ष भर का लिया लेखा-जोखा।

 

*गत वर्ष की कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त कर अधिकतम अपराध निराकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस कप्तान सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज 30 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में वार्षिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी,एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, एसडीओपी कुसमी रोशनी ठाकुर तथा समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत तीन वर्षों के अपराध निराकरण का तुलनात्मक अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

साथ ही केई बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें सीएम हेल्पलाइन मे आने वाली शिकायतों का यथासंभव जल्द से जल्द निराकरण कर आवेदक को न्याय दिलाएंगे, अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द कर पीड़ित को न्याय दिलाएं । आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाएं। लोक शांति में बाधक तत्वों को न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित कर कार्रवाई करवाएं। स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करें एवं लंबित की संख्या को शून्य पर लाएं साथ ही साप्ताहिक कॉम्बिग गश्त मे प्रभावी कार्यवाही करें । महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हुई अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। महिला यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क की कार्यवाही करवाएं। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में ट्रायल की गति को बढ़वाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजायाब करवाएं साथ ही प्रयास करें कि किसी भी मामले में आरोपी बरी न होने पाए। अवैध खनिज खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं।भू माफिया ,अवैध शराब व्यापारी, खाद बीज की कालाबाजारी, राशन कालाबाजारी करने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उक्त मामलों के अपराध को पूर्ण रूपेण समाप्त करें। चोरी एवं गृहभेदन के आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दें। मुखबिर तंत्र मजबूत कर नशे के कारोबार मे लगे व्यक्तियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाएं।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरस्कृत करते हुए अपराध समीक्षा बैठक का समापन किये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!