Breaking News in Primes

कर्मयोगी कर्मवीर खान की सेवा निवृत्ति पर भावभीना अभीनंदन

0 398

*कर्मयोगी कर्मवीर खान की सेवा निवृत्ति पर भावभीना अभीनंदन*

 

*आप जैसा बड़प्पन नहीं, आप जैसा सरल मन नहीं, धीर – वीर, सरल – सुलभ सज्जन नहीं – सोलंकी निगम*

 

*शिव शोभा शिक्षण संस्थान एवं ऋषिकुल फाउंडेशन द्वारा खान की सेवानिवृत्ति पर अभीनंदन पत्र भेंट*

 

*शिक्षक की सेवानिवृत्ति और एक अपेक्षा का काव्यांजलि में उद्धरण*

रतलाम (आलोट)- भूत-भावन भगवान श्री अनादीकल्पेश्वर की पावन धरा, आल्या भील की यज्ञ भूमि एवं समस्त शिक्षको की कर्मभूमि आलोट में शिक्षकिय साधना के 38 वर्ष समर्पित कर व्याख्याता हाजी़ सलीम एहमद खान ने कर्मयोगी, कर्मवीर, उत्कृष्ट, आदर्श, सहज-सुलभ, धीर-वीर मार्गदर्शक शिक्षाविद् होने का परिचय दिया। खान ने शिक्षा विभाग में अपने कार्य व्यवहार से जो ख्याति अर्जित की है वह शायद ही किसी अन्य के लिए संभव होगी।

उक्त विज्ञ का सारगर्भित आचरित उपादान जनपद शिक्षा केन्द्र आलोट जावरा के खण्ड अकादमिक समन्वयक और संस्थान सहयोगी जितेन्द्र सिंह सोलंकी और अखिलेश निगम ने शासकीय शिक्षा विभाग आलोट से सेवानिवृत्त हुये शिक्षा विभाग के पूरोधा सलीम एहमद खान के अभीनंदन सम्मान समारोह के अवसर पर पूण्य भूमि श्री राम सिंह दरबार प्रांगण में शिव शोभा शिक्षण संस्थान एवं ऋषिकुल फाउंडेशन सह प्रस्फुटित किये।

इस पावन समारोह अवसर पर संस्थान एवं फाउंडेशन के संरक्षक कैलाशचंद्र निगम (सेवा निवृत्त रीडर शेषन न्यायालय रतलाम), बलवंत राय मारवाड़ी जैन (वरिष्ठ मेडिकल व्यवसायी), अध्यक्ष रमेश पाठक (पूर्व मंडी अध्यक्ष), उपाध्यक्ष राजकुमार निगम, शिक्षक किशोर सांखला बादशाह, सचिव प्रकाश राय श्रीवास्तव (पूर्व मंडल महामंत्री ताल), कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, सहसचिव जयदीप शर्मा, प्रितेश मारवाड़ी, सदस्यों में जन शिक्षक असलम अलगानी, सरफराज नवाज मेव, निहारिका निगम, रीतिका श्रीवास्तव, राजदीप श्रीवास्तव, जावेद खान, प्रदीप गुप्ता, लोकेश पोरवाल, घनश्याम भैसोटा, दिलीप पोरवाल, रमेश रावत, रामप्रसाद धाकड़ के साथ साथ मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यो और उपस्थित अनेक शिक्षकद्वय द्वारा स्वस्थ सुदीर्घ जीवन और सुखी, प्रसन्न, मंगलमय हार्दिक शुभकामनाओं के साथ सेवानिवृत्त हुए शिक्षाविद सलीम एहमद खान का सम्मान अभीनंदन उनके पिता हुसैन खान (पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिपलौदा), शिक्षिका ईशरत जहां, जैद एहमद खान, कतिना परविन, उबैर एहमद खान और अरीश एहमद खान आदि परिजनो की विशेष उपस्थिति में साफा शाल पुष्प माला अभीधारण कर अभीनंदन सम्मान पत्र सस्नेह भेंट किया गया। जिसमें शिक्षक की सेवानिवृत्ति और एक अपेक्षा काव्यांजलि के रूप में उद्धृत है। सम्मान पत्र का सुस्पष्ट वाचन बीएससी जितेन्द्र सिंह सोलंकी और समारोह का संचालन आनन्द चांवला ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!