Breaking News in Primes

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर  ग्राम लखनगांव के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन 

0 84

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर

ग्राम लखनगांव के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

नव वर्ष के मंगलमय और स्वागत को लेकर मंगलवार को कसरावद क्षेत्र ग्राम लखनगांव के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मे रात 8 बजे सुंदरकांड प्रवाहक शिवम कुशवाह एवं मित्र मंडल खरगोन की मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । मंदिर परिसर में नव वर्ष की पूर्व संध्या बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर हाजरी भरी और प्रभु हनुमान जी का गुणगान किया। सुंदरकांड आयोजन एवं समाजसेवी अजय मंडलोई ने बताया कि 300 वर्ष पूर्व प्राचीन श्री खेड़ा हनुमान मंदिर नर्मदा तट पर स्थित है मंगलवार और शनिवार भक्त यहां मंदिर में पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं मागते हैं। जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मनोकामना मांगता है प्रभु उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह सुंदरकांड पाठ नव वर्ष के पहले हर साल 31 दिसंबर को 12 वर्षों से करते आ रहे हैं उन्होंने आगे बताया आज की युवा पीढ़ी पर भारी पड़ रही पश्चिमी सभ्यता को लेकर युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से रूबरू करवा कर देश की संस्कृति से जोड़ने को लेकर हर वर्ष उनकी सभा की ओर नव वर्ष के अवसर पर यह प्रयास किया जाता है सुंदरकांड पाठ के दौरान आने वाले नव वर्ष के स्वागत और मंगल कामना के लिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी प्रभु भक्तों ने एक दूसरे को आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी के स्वास्थ्य जीवन को लेकर प्रभु के आगे पूजा अर्चना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!