Breaking News in Primes

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी चीज को रखने का निश्चित होता है स्थान, जाने लक्ष्मी की मूर्ति रखने का सही तरीका

0 31

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो ऊर्जा और स्थानों के बीच संबंधों के बारे में बताता है। बहुत से लोगों का ये भी मानना है कि वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपने घर और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको सफलता, समृद्धि और खुशी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी चीज को रखने का निश्चित स्थान होता है। इसी को ध्यान रखते हुए आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने का सही तरीका क्या है? मां लक्ष्मी, धन और समृद्धि की देवी, हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवी-देवताओं में से एक हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने का सही तरीका न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली भी लाता है। हिंदू धर्म के लगभग हर घर में मां लक्ष्मी की मूर्ती या फोटो होती है, इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से मां लक्ष्मी की मूर्ति के रखरखाव के बारे में जानते हैं।

किस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, मां लक्ष्मी की मूर्ति को ईशान कोण में रखना शुभ होता है। इसके अलवा मूर्ति को उत्तर पूर्व दिशा में भी स्थापित कर सकते हैं।

घर में कहां-कहां रखें
मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर के पूजा मंदिर में रखें। अगर आपके घर में पूजा मंदिर नहीं है, तो आप मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोण में रख सकते हैं। आप मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर के उत्तर-पश्चिम कोण में भी रख सकते हैं, जो धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है।

मूर्ति की स्थिति
मां लक्ष्मी की मूर्ति को जमीन पर न रखें, बल्कि उसे किसी ऊंचाई पर, जैसे कि टेबल पर रखें। मां लक्ष्मी की मूर्ति का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए। मां लक्ष्मी की मूर्ति को भगवान गणेश और भगवान कुबेर की मूर्तियों के साथ रखें।

खड़ी अवस्था में नहीं होनी चाहिए मूर्ति
मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो कभी भी खड़ी अवस्था में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि मां लक्ष्मी चंचल स्वभाव होती हैं, इसलिए खड़ी अवस्था में लक्ष्मी जी की फोटो या मूर्ति रखने से उनके जानें की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए मां लक्ष्मी की हमेशा ठहराव वाला फोटो या मूर्ति रखना चाहिए।

एक से ज्यादा मुर्ति नहीं…
वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक जगह पर एक से अधिक मूर्ति या फोटो नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। संभव हो तो मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास सुंदर सी रंगोली बनाएं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

गणेश जी के किस तरफ रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति
आपने देखा होगा अक्सर मां लक्ष्मी की मूर्ति गणेश जी के साथ रखी जाती है। मां लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश के दायीं ओर रखा जाता है। अगर विष्णु जी के साथ की बात की जाए तो, मां लक्ष्मी की मूर्ति विष्णु जी के साथ बायीं ओर रखी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने का सही तरीका न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली भी लाता है। इन वास्तु टिप्स का पालन करके आप अपने घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!