Breaking News in Primes

नई लेदरी में स्वच्छस्वच्छता अभियान के तहत मैराथन दौड़़ का आयोजन रखा गया

0 25

झगराखाण्ड
जिले के नगर पंचायत नई लेदरी में छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत नई लेदरी की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन दौड़ को नगर पंचायत नई लेदरी की अध्यक्ष सरोज यादव की अध्यक्षता मे सद्भावना मैदान से रवाना किया गया।
मैराथन दौड़ में भारत माता और वंदे मातरम के नारों के साथ स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। नगर पंचायत की सीएमओ अंजना वाइक्लिफ ने इस अवसर पर बताया की स्वच्छ भारत मिशन को दस वर्ष पूर्ण होने पर थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत नई लेदरी के द्वारा शहर स्वच्छ रहे इसको लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
जिला समन्वयक निशा महिलांगे के जानकारी देते हुए बताया की 21 सितम्बर 2024 को नगर पंचायत नई लेदरी द्वारा स्वछता ही सेवा 2024 के तहत नगर मे स्थित समस्त स्कूल का मैराथन दौड़ का आयोजन सद्भावना ग्राउंड मे कराया गया, जिसमे लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l
नगर की प्रथम महिला और नगर पंचायत की अध्यक्ष सरोज यादव ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते हुए कहा की इस आयोजन मे ना केवल बच्चों को दौड़ने का अवसर दिया बल्कि उन्हें स्वच्छता के महत्व को समझाने का एक मंच भी प्रदान किया। यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि हमारे समाज को स्वच्छ रखने की एक प्रेरणा है। दौड़ के बाद एक समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!