Breaking News in Primes

हाथियों का झुंड गांव में घुसा, लोग पहुंचे खदेड़ने

0 20

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हाथियों के उत्पात की खबरें सामने आ रही है. इस बीच रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम कोईलार में आज सुबह एक बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई जब 100 से अधिक हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया. हाथियों के आमद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग एकजुट होकर हाथियों को देख अपनी जान जोखिम में डालकर पास पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करने लगे.

हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों को अपनी जान का डर नहीं था. हाथियों के विशाल झुंड को खदेड़ने के लिए उसके पास जाने से बड़ी घटना हो सकती थी. हालंकि गनीमत रही कि हाथियों ने कोई आक्रामकता नहीं दिखाई और हाथियों का दल आगे की ओर बढ़ गया.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!