Breaking News in Primes

खुरई में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांववालों ने घेरा थाना, दो अपचारी नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज

0 65

खुरई
देहात थाना क्षेत्र के गांव में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने देर रात दो अपचारी नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार खुरई देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की रविवार को अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गई थी। इस दौरान खुरई निवासी 16 वर्षीय दो नाबालिग आए और जबरन लड़की को उठाकर ले गए। इस दौरान गांव के पास ही झाड़ियों में दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद रविवार रात को बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने दुष्कर्म करने वाले दोनों नाबालिगों की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 137(2), 70(2), 64 सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कपड़े बदलने के दौरान जबरन ले गए
14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 9वीं में पढ़तीं है। अपचारियों में से एक लड़के को वह पहले से ही जानती है। लड़के की नानी का घर मेरे घर के पास ही है। जब भी वह गांव आता तो मिल जाता और सामान्य बातचीत भी हो जाती थी। पीड़िता ने बताया कि रविवार दोपहर को पीड़िता अपनी छोटी बहन और कुछ सहेलियों के साथ नदी पर नहाने के लिए गई थी। तभी दो लड़के बाइक पर आए। उस समय वह नदी में नहा रही थी। नहाने के बाद जब कपड़े बदलने के लिए पेड़ की आड़ में गई, तभी दोनों लड़के पीड़ितों को जबरन उठाकर दूर झाड़ी के पास ले गए। वहां पर पहले लड़की के पहचान के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया।इसके बाद उसके साथ आए उसके दोस्त ने भी गलत काम किया। दोनों लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की जब चिल्लाई तो गांव में ही रहने वाले उसके चाचा वहां आए और लड़की को दोनों अपचारियों से बचाया।

ग्रामीण एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थाने
घटना की जानकारी लगते ही शुक्रवार रात को गांव में लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अपचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने रात में ही नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और देर रात में ही दोनों अपचारियों की पहचान होने पर मामला भी दर्ज किया। पुलिस दोनों की तलाश जारी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!