Breaking News in Primes

नहीं होगा भारत&बांग्लादेश मैच? हिंदू महासभा ने किया बड़ा ऐलान 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान

0 49

 ग्वालियर

हिंदू महासभा ने पड़ोसी देश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ के विरोध में अगले महीने यहां होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध करने के लिए 6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बंद का आह्वान किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच छह अक्टूबर को ग्वालियर में टी20 मैच होना है।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि हिंदू महासभा 6 अक्टूबर को यहां होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच का विरोध कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ अभी भी जारी है और ऐसे में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट खेलना सही नहीं है।

हिंदू महासभा ने मैच के दिन ‘ग्वालियर बंद’ का आह्वान किया है और उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। भारद्वाज ने यह भी मांग की कि तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डुओं में ‘मिलावट’ करने वालों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में हुए अभिषेक समारोह के दौरान भी ये लड्डू बांटे गए थे।

हीं दो दिन में मैच के टिकिट की बिक्री को लेकर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने मैच के सभी टिकिट खरीदने‌ वालों को राष्ट्रद्रोही करार दिया है। इसके साथ ही टी-20 मैच पर असमंजस के बादल छा गए हैं। हालांकि BCCI और MPCA के मुताबिक बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है लेकिन हिन्दू संगठनों के आक्रोश के चलते शासन प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है।

मैच से पहले जुटेंगे हिंदू संगठन, होगा महासम्मेलन बता दें कि भारत-बांग्लादेश मैच के विरोध में 5 अक्टूबर को पूरे देश से हिंदू संगठनों को आमंत्रित कर ग्वालियर में महासम्मेलन रखा है। मैच से एक दिन पहले इस महासम्मेलन पर पुलिस की नजर है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के बाद यहां बांग्लादेश को मैच नहीं खेलने देंगे। काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज का कहना है कि वह इस मैच का कई तरीके से विरोध करेंेगे। मैच वाले दिन बाजार बंद का आवहान तो है। साथ ही 3 अक्टूबर को जब बांग्लादेश की टीम ग्वालियर आएगी तो हिंदू महासभा उनको काले झंडे दिखाएगी। इतना ही नहीं जब तक मैच का दिन आएगा इस तरह से कई प्रदर्शन किए जाएंगे।

जारी है अत्याचार
उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर “अत्याचार” अभी भी जारी है और ऐसे में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट खेलना सही नहीं है. हिंदू महासभा ने मैच के दिन ‘ग्वालियर बंद’ का आह्वान किया है और उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों पर कोई पाबंदी नहीं होगी.

क्या है मामला?
आपको बता दें कि हाल ही में मुस्लिम बाहुल देश बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर रिजर्वेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे. इन विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इल्जाम है कि इसके बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!