Breaking News in Primes

कतर एयरवेज ने जारी किया निर्देश, फ्लाइट में पेजर और वॉकी&टॉकी ले जाने पर बैन

0 58

बेरुत

कतर एयरवेज ने लेबनान की फ्लाट्स में यात्रियों के पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर रोक लगा दी है. एयरलाइन ने यह कदम लेबनान के तीन इलाकों में वॉकी-टॉकी, हैंडहेल्ड रेडियो और पेजर सेट्स में हुए विस्फोट के बाद उठाया है. इस घटना में 32 कम से कम लोगों की मौत हो गई और 3000 से अधिक घायल हुए. इनमें से 450 के करीब गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं.

कतर एयरवेज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘लेबनान के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के बाद, बेरूत रफीक हारीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को फ्लाइट पर पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. यह प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा.’

लेबनान में पेजर्स और वॉकी-टॉकी सेट्स में ब्लास्ट

लेबनान में 16 सितंबर को 3000 हजार से अधिक पेजर, वॉकी-टॉकी और हैंडहेल्ड रेडियो में अचानक विस्फोट होने लगे. इस घटना में हिज्बुल्लाह के कई लड़ाकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बेरूत में ईरान के दूत भी घायल हुए हैं. लेबनानी अधिकारियों ने कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में धमाकों के पीछे इजरायली साजिश का आरोप लगाया है.

लेबनान ने कहा है कि इजरायल ने दूसरे देशों से मंगाए गए इन उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक पेजर में बैटरी के बगल में लगभग 1 से 2 औंस विस्फोटक लगाया गया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एक स्विच भी लगा हुआ था, जिसे दूर से बैठकर कंट्रोल किया जा रहा था. इस स्विच को एक्टिवेट करने पर पेजर में विस्फोट हुआ.

ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो का घटना से किनारा

ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो पर आरोप लगा कि पेजर्स की मैन्युफैक्चरिंग के समय ही इनके साथ छेड़छाड़ की गई थी. हालांकि, गोल्ड अपोलो ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जिन उपकरणों में विस्फोट हुए हैं, उन्हें हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में स्थित एक फर्म द्वारा बनाया गया था. हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने पेजर, वॉकी-टॉकी और हैंडहेल्ड रेडियो ब्लास्ट को नरसंहार बताते हुए इसे जंग का आगाज करार दिया.

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का जंग-ए-ऐलान

हसन ने कहा कि पिछले दो दिनों में हुए इन हमलों की कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे इजरायल इसकी उम्मीद करे या न करे.  हिज्बुल्लाह चीफ ने कहा कि लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट का उसकी तरफ से गाजा में जारी मदद पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इधर इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी युद्ध के ‘नए चरण’ की शुरुआत की घोषणा की. इन धमाकों के बाद लेबनान में लोग मोबाइल फोन, पेजर समेत अन्य कम्युनिकेशन ​डिवाइस छूने से डर रहे हैं. हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को हिदायत दी है कि वे अपने फोन, पेजर, वॉकी-टॉकी, हैंडहेल्ड रेडिया की बैटरी निकालकर फेंक दें.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!