Breaking News in Primes

शाहपुरा थाना इलाके में एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

0 29

 भोपाल
शहर के शाहपुरा थाना इलाके में एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई थी। बात करने के बहाने से होटल में बुलवाकर युवक ने उससे दुष्कर्म कर दिया था। उस समय छात्रा नाबालिग थी। इस वजह से पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा, पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला
शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती एमबीबीएस की छात्रा है। वर्ष 2021 की शुरुआत में फेसबुक के जरिए उसका परिचय तेजस्वी राय नामक युवक से हुआ था। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती बढ़ी और फोन पर भी बातचीत होने लगी। एक दिन तेजस्वी ने उसे मिलने और बात करने के बहाने एक होटल में बुलाया था। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था।

बाद में भी वह बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा के साथ ज्यादती करता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिरकार छात्रा ने हाल ही में घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद वह मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!