Breaking News in Primes

खेल विभाग भी स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में करेंगा सहभागिता

0 86

खेल विभाग भी स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में करेंगा सहभागिता

मंत्री सारंग ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को और अधिक गति देने इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ पखवाड़ा मनाया जाएगा

 मंत्री सारंग ने कहा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता के माध्यम से तीन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ शामिल किए जाएं

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने की विभागीय समीक्षा

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिए हैं कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां को समाहित कर एक कैलेंडर तैयार किया जाए। मंत्री सारंग टीटी नगर स्टेडियम में विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी. एस. यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री सारंग ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को और अधिक गति देने इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम के साथ मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने में कार्य कर रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता के माध्यम से कम से कम तीन कार्यक्रम इसमें शामिल किए जाएं। साथ ही अभियान अवधि के प्रत्येक दिन यूथ कोऑर्डिनेटर के साथ मिलकर गतिविधियां संचालित की जाए। जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से जिला स्तर पर भी कार्यक्रम हो।

मंत्री सारंग ने कहा कि विभिन्न अभियानों एवं गतिविधियों के माध्यम से बड़े स्तर पर जन-जागरूकता एवं नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेल परिसर में स्वच्छता से लेकर पौधारोपण तक विभिन्न गतिविधियां की जाए।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!