Breaking News in Primes

धामनोद नगर पंचायत में, सीएमओ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी।

0 314

*धामनोद नगर पंचायत में, सीएमओ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी।*

 

*सीएमओ मंडलोई के आवेदन के विरोध में, अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि ने भी थाने पर दिया आवेदन।*

*धामनोद नपा सीएमओ ने, अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि पर कार्यालयीन दस्तावेजों को चुराने के लगाए आरोप।*

 

*अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि ने भी, सीएमओ एवं सहयोगियों द्वारा , शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने के लगाए गंभीर आरोप।*

 

*अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि ने, सीएमओ के खिलाफ, भ्रष्टाचार में, सबूतो के साथ की 124 शिकायते।*

 

 

धामनोद// धामनोद नगर पंचायत में, सीएमओ माया मंडलोई और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार एवं पार्षद प्रतिनिधि महादेव पाटीदार के बीच , आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। जो कि नगर पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है, यह स्थिति नगर पंचायत के विकास और जनता के हितों के लिए काफी चिंताजनक है। इधर सीएमओ माया मंडलोई ने, सफाई संरक्षक मनोज मेवाती एवं सहायक ग्रेड 3 सुभाष डिंडोड के साथ संयुक्त रूप से, अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार एवं पार्षद प्रतिनिधि महादेव पाटीदार के खिलाफ , धामनोद थाने पर आवेदन देकर, कार्यालयीन दस्तावेजों को चुराने का आरोप लगाया गया जिसका वीडियो भी उनके पास सुरक्षित बताया जा रहा है। वही सफाई संरक्षक एवं सहायक ग्रेड द्वारा बताया की, अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि द्वारा हमारे विरुद्ध झूठे आरोप व झूठी शिकायते कर, कार्य से हटाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

इधर धामनोद अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार एवं पार्षद प्रतिनिधि महादेव पाटीदार ने, नपा सीएमओ माया मंडलोई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए, अनुसूचित जाति , जनजाति अत्याचार अधिनियम के मामले में फंसा देने की धमकी देकर, प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही जब से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई गई है, दर्ज शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर, अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तब से लेकर सीएमओ माया मंडलोई द्वारा, झूठे केस में फसाने की धमकी देकर, शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर थाने पर, सीएमओ माया मंडलोई एवं सहयोगियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया गया।

 

वही अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार का कहना है कि, सीएमओ माया मंडलोई ने जितने भी भ्रष्टाचार किए हैं सबूत के साथ 124 से अधिक शिकायते की गई है, जिसकी जांच यू डब्लू और लोकायुक्त द्वारा चल रही है। जिससे बौखलाते हुए झूठी शिकायत कर, हमें फसाने की कोशिश की जा रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!