Breaking News in Primes

राकेश थपलियाल और प्रमोद सिंह डीजेए के अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित, तो कार्यकारी समिति में प्रदीप श्रीवास्तव

0 50

नई दिल्ली
राकेश थपलियाल (प्रधान संपादक, खेल टुडे) और प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, प्रसार भारती) दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के चुनाव 2024-26 में निर्विरोध अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित हुए हैं। नरेश गुप्ता, (पूर्व संपादक, राष्ट्रीय समाचार) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए), नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध है।

नामांकन की अंतिम तिथि के बाद चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने सोमवार को चुनाव परिणाम की घोषणा की। सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। चुनाव दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय 7, जंतर मंतर रोड, दूसरी मंजिल, नई दिल्ली 110001 में हुए, जो नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का मुख्यालय भी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी ने सभी निर्वाचित पत्रकारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि डीजेए दिल्ली में मीडियाकर्मियों के उत्थान के लिए और तेजी से काम करेगा।

वहीं दूसरी ओर निर्वाचित डीजेए कार्यकारिणी  2024-26 में अध्यक्ष : राकेश थपलियाल, महासचिव : प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष : नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष : डॉक्टर रामेश्वर दयाल (पूर्व प्रमुख संवाददाता, नभाटा), के पी मलिक (राजनीतिक संपादक, दैनिक भास्कर), रणवीर सिंह (पूर्व खेल संपादक, इंडिया न्यूज), अनिता चौधरी (दैनिक स्वदेश) चुने गए हैं। सचिव : अमरेन्द्र गुप्ता (वरिष्ठ संवाददाता, डीडी न्यूज), प्रियरंजन (वरिष्ठ संवाददाता, जनसत्ता), कृष्ण देव पाठक (मुख्य संवाददाता, वीर अर्जुन)।  

जबकि वहीं दूसरी ओर कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप श्रीवास्तव (जी मीडिया), राजेश कुमार भसीन (विराट वैभव), सुशील देव (फ्रीलांस पत्रकार), प्रतिभा शुक्ल (जनसत्ता), सुजान सिंह (फोटो जर्नलिस्ट), नवीन गौतम (पूर्व प्रमुख संवाददाता, दैनिक जागरण), मानवेंद्र कुमार (लाइव इंडिया न्यूज 24/संपूर्ण माया), सगीर अहमद (संसद टीवी), निवेदिता मदाने (फ्रीलांस-‘मराठी पत्रकार), राजेंद्र स्वामी (वरिष्ठ पत्रकार), दीप्ति अंगरीश (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्न कुमार तिवारी (पहल टुडे), अमित कुमार गौड़ (बियांड इंडिया), आलोक मोहन नायक (वरिष्ठ पत्रकार), और डाक्टर अशोक बर्थवाल (धनुष्टंकार डॉट कॉम)। एग्जीक्यूटिव बॉडी में नियुक्त किया गया। दिल्ली के पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि इस नए बॉडी के गठन होने के बाद अब दिल्ली में पतराव के लिए यह बॉडी अच्छा काम करेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!