Breaking News in Primes

शासकीय भूमि में मकान निर्माण कर सार्वजनिक तालाब का रास्ता किया अवरुद्ध।

0 774

शासकीय भूमि में मकान निर्माण कर सार्वजनिक तालाब का रास्ता किया अवरुद्ध।

 

फरियाद लिए दर-दर भटक रहा फरियादी, औपचारिकता पूर्ण कर पल्ला झाड़ लिए अधिकारी।

 

*रामेश्वर द्विवेदी मझौली सीढ़ी*

 

इन दोनों मझौली उपखंड के शासकीय एवं वन भूमियों में लगातार अतिक्रमण का दौरा जारी है लोगों की माने तो ऐसा लग रहा है जैसे राजस्व अधिकारी कर्मचारी इन भूमियों को भू माफिया के हाथे बिक्री कर रहे हो क्योंकि उन्हें एवं उनके पटवारी चौकीदार को तो दिखता नहीं लेकिन शिकायत के बाद भी मात्र दिखावटी कार्यवाही कर पल्ला झाड़ लेते हैं ऐसा ही ताजा मामला मड़वास तहसील के दादर ग्राम पंचायत से आया है जहां शासकीय भूमि पर गांव के सरंग द्वारा मकान निर्माण कराया जाना चालू कर लोगों की आम रास्ता जो की मवेशी चराने एवं नित्य क्रियाकलाप के लिए तालाब जाया करते थे अवरुद्ध किया गया है जिसकी फरियाद लिए विगत सात आठ महीने से फरियादी घूम रहा है यहां तक की 12 मार्च 2024 को कलेक्टर के पास भी पहुंच अपनी गुहार लगाया लेकिन आज तक निस्तारू तालाब का रास्ता बहाल नहीं कराया जा सकता। 29 जनवरी 2024 गणेश प्रसाद तिवारी के दिए गए आवेदन पत्र पर 881 खसरा नंबर जो कि मध्य प्रदेश शासन भूमि अंकित है 36 बाई 24 पर बृजलाल तिवारी द्वारा मकान निर्माण किया जाकर रास्ता अवरुद्ध पाए जाने का वर्णन करते हुए तहसीलदार मड़वास द्वारा स्थगन आदेश 9 फरवरी 2024 को जारी किया। गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि शिवनारायण तिवारी के द्वारा माकान निर्माण कराया जाना आवेदन पत्र में वर्णित किया गया था। फिर भी कार्या जारी रखा गया। तब 28 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी पथरौला कार्य रोकवाए जाने तहसीलदार द्वारा पत्र भेजो जाकर पालन प्रतिवेदन पेस करने को कहां गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इस समय मात्र पिलर की खुदाई की गई थी तब राजस्व पत्र जारी कर कर तथा पुलिस प्राप्त कर राजस्व एवं विभाग दोनों पल्ला झाड़ लिए। अतिक्रमणकारियों द्वारा लगातार कार्य जारी रखा गया। रास्ता अवरुद्ध होते देख शिकायतकर्ता द्वारा 12 मार्च 2024 को जिले कलेक्टर को आवेदन दिया गया लेकिन आज दिनांक तक इस आवेदन पत्र पर किसी तरह की कोई कार्रवाई किए जाने की जानकारी शिकायतकर्ता को नहीं है अतिक्रमणकारियों रुक रुक कर दीवाल खड़ी कर तालाब जाने की रास्ता अवरुद्ध कर रखे हैं लोगों की माने तो खाली भूमि पूर्व से ही कब्जा कर खेती कर रहे हैं तालाब को भी रास्ता अवरुद्ध कर अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। यह पूरा मामला दादर ग्राम पंचायत के जोगी पहाड़ी पुलिस चौकी पथरौला ग्राम पंचायत भवन दादर के पास शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ख़ासा डोल के बगल का है। खबर तो यह भी है इस स्थान पर लगभग 10 एकड़ से ऊपर शासकीय भूमि है जो पूर्ण रूप से अतिक्रमित हो चुकी है स्थगन आदेश के बाद भी मकान निर्माण हो जाते हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही इसलिए नहीं हुई की यहां के अतिक्रमणकारियों कर्मचारी है या बड़े व्यवसाय जो आपने पहुंच पकड़ एवं धन बल के प्रयोग से लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। किंतु गांव का निस्तारू तालाब पर भी अतिक्रमणकारियों की गिद्ध नजर है जो रास्ता अवरूद्ध कर शायद अपने कब्जे में लेने के फिराक में जीते हुए हैं। शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शासकीय जमीन से अवैध निर्माण कराए गए कार्यों से बेदखलकर रास्ता खुलवाते हुए शासकीय जमीन खाली कराए जाने की गुहार लगाई गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!