Breaking News in Primes

स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा

0 92

भोपाल
स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 को भोपाल के लाल परेड गाउण्ड पर आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। लाल परेड ग्राउण्ड पर पुलिस. एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ.. जेल गार्ड, होम गार्ड, एनसीसी एवं स्काउड गाइडस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया जाएगा।

जिला स्तरीय आयोजन

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्डस, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन
जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा।

शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन
सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौद्य-रोपण के का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी
स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

शहीदों का होगा सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!