Breaking News in Primes

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा होंगे टॉम क्रूज

0 96

लॉस एंजिलिस
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज, टॉप गन और ऐज ऑफ टुमॉरो जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम करने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा। ‘डेडलाइन’ प्रकाशन ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

‘डेडलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘आप हॉलीवुड प्रोडक्शन की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ कार्यक्रम की जानकारी को गोपनीय रखा गया है लेकिन इस दौरान पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस की मेयर केरेन बास को सौंपेंगी।

हॉलीवुड वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने समापन समारोह में क्रूज के हिस्सा लेने की जानकारी सबसे पहले दी थी। वेबसाइट ने दावा किया था कि अपने एक्शन के लिए पहचाना जाने वाला यह अभिनेता ओलंपिक के लिए ‘बेजोड़ स्टंट’ की योजना बना रहा है।
ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!