Breaking News in Primes

बीना रिफाइनरी के बड़े बहनों का रूट परिवर्तन

0 171

बीना साहिल अली

 

बीना रिफाइनरी के बड़े बहनों का रूट परिवर्तन 

 

बीना नगर में वर्तमान में बीना – खिमलासा आर. ओ. बी., बीना – आगासौद आर. ओ.बी., बीना रेल्वे स्टेशन रोड़ आर. ओ. बी. आदि वृहद परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रचलित हैं। बीना नगर में आपकी रिफायनरी से परिवहन होने वाले इंधन युक्त भारी मालवाहक वाहन/ टेंकरों का यातायात मार्ग नगर के मुख्य मार्ग एवं चौराहों जैसे की गॉधी तिराह, सर्वोदय चौक, अम्बेडकर तिराहा से होकर गुजर रहे हैं जिसकी संख्या मुख्य मार्गों पर परिवहन होने वाले वाहनों में सर्वाधिक है। उक्त भारी मालवाहक वाहनों के परिवहन के कारण नगर एवं नगर से लगे हुए उपनगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्री वाहन एवं आमजन के आवागमन में असुविधा हो रही है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उक्त विषय के संबंध में मान० विधायक महोदय बीना द्वारा विभिन्न बैठकों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु अवगत कराया गया। बीना नगर में बीना रिफायनरी के ईंधन युक्त भारी मालवाहक वाहनों से होने वाली यातायात अव्यवस्था के संबंध में विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों द्वारा नियमित रूप से समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। उक्त समस्त तथ्यों से स्पष्ट है कि आपके अधीन ईंधन युक्त भारी वाहनों से नगर के मुख्य मार्गों में आवागमन से नगर की यात्री वाहन व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

उपरोक्त उल्लेखित समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आपको आदेशित किया जाता है कि बीना रिफायनरी के समस्त ईंधन युक्त (खाली एवं भरे ) मालवाहन वाहनों का मार्ग निम्न उल्लेखित मार्ग अनुसार परिवर्तित करें जिससे उक्त भारी वाहनों का प्रवेश नगर में न हो सके एवं बीना नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!