Breaking News in Primes

शिक्षक विरोधी मानसिकता वाले अधिकारियों को सहन नहीं किया जाएगा- डॉक्टर छत्रवीर सिंह राठौर

0 317

लोकेशन गैरतगंज

संवाददाता गौरव व्यास

शिक्षक विरोधी मानसिकता वाले अधिकारियों को सहन नहीं किया जाएगा- डॉक्टर छत्रवीर सिंह राठौर

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर छात्रवीर सिंह राठौड़ एवं संभागीय संगठन मंत्री देवी दयाल भारती ने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के विकासखंड इकाई गैरतगंज एवं रायसेन में आयोजित शिक्षक मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे अधिकारियों को सहन नहीं किया जाएगा जो अनावश्यक शिक्षक हिताषी कार्यों को लंबित रखने के लिए नियमों की त्रुटिपूर्ण व्याख्या करते हैं । चतुर्थ वेतनमान अन्य कर्मचारियों की तरह ही शिक्षकों को भी दिया जाना चाहिए। संगठन इसके लिए लगातार शासन प्रशासन से पत्राचार कर रहा है। प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर छात्रवीर सिंह राठौड़ ने बताया शिक्षकों को सर्वस्पर्शी बन प्रजातंत्र को मजबूती देने के लिए कम से कम 10 परिवार में जाकर मतदान हेतु प्रेरित करना है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें इस पर गर्व है संसार की निगाहें उभरते हुए भारत पर है। मतदान प्रतिशत का काम होना प्रजातंत्र को कमजोर करता है यह हमारी चिंता का विषय होना चाहिए कार्यक्रम को भोपाल से आए हुए संभागीय संगठन मंत्री देवी दयाल भारती ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर आर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष भगवत जोशी द्वारा किया गया। प्रांताध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौर एवं संभागीय संगठन मंत्री देवी दयाल भारती एवं जिला अध्यक्ष भगवत जोशी तथा पत्रकार गौरव व्यास का शॉल व श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक गिरीश चंदेल एवं उनके साथी शिक्षकों ने प्रांत अध्यक्ष के समक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ में शामिल होकर राष्ट्रहित शिक्षक हित में कार्य करने की घोषणा की गिरीश चंदेल एवं उनके शिक्षक साथियों का प्रांत अध्यक्ष छात्रवीर सिंह राठौर ने पुष्पहार से स्वागत किया। शिक्षक सम्मेलन में दीपचंद जैन तहसील अध्यक्ष ,नेतराम साहू सचिव, नारायण दास जैनयानी, जिला उपाध्यक्ष ,शैलेंद्र याज्ञिक संभागीय कार्यकारिणी सदस्य ,सुरेश जैन,नंदलाल प्रजापति, दीपक राज श्रीवास्तव, जयदीप शर्मा, अरविंद ठाकुर मनोज भार्गव, देवेंद्र अहिरवार बीएसी, देवेंद्र झा कैलाश विश्वकर्मा ,कैलाश विश्वकर्मा ,अशोक जैन ,अशोक चौबे, शिवराज यादव ,जसवंत गुर्जर ,वीरेंद्र ठाकुर, मूरत सिंह लोधी, गणेश राम विश्वकर्मा ,अनिल मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव ,कमलेश चतुर्वेदी,निरपत सिंह धाकड़, डालचंद सेन आदि ने भाग लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!