Breaking News in Primes

सर्विस सलेक्शन बोर्ड के साक्षात्कार में विवेक सिंह चौहान ने पाया देश मे पांचवा स्थान

0 271

“सर्विस सलेक्शन बोर्ड के साक्षात्कार में विवेक सिंह चौहान ने पाया देश मे पांचवा स्थान”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

“दो साल की ट्रेनिंग पूरी कर थल सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट”

किरंदुल (प्राईम संदेश) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा के बचेली निवासी विवेक सिंह चौहान ने वर्ष 2023 में आयोजित यूपीएससी/सीडीएस/इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए, प्रयागराज (यूपी) में सर्विस सलेक्शन बोर्ड के अंतर्गत साक्षात्कार में शामिल हो कर ऑल इंडिया प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त कर, अपने माता पिता के साथ बचेली नगर एवं एनएमडीसी परियोजना परिवार को गौरांवित किया है। विवेक सिंह चौहान गया (बिहार) में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में दो साल के प्रशिक्षण के उपरांत भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद को सुशोभित करते हुए राष्ट्र के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। विवेक सिंह चौहान एनएमडीसी बचेली परियोजना के केंद्रीय भंडार में पदस्थ सुखबीर सिंह चौहान के सुपुत्र हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बचेली से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद बीटेक (मेकेनिकल) गीतम इंस्टीट्यूट विशाखापत्तनम से डिग्री प्राप्त कर इस कठिन लक्ष्य को हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद विवेक सिंह चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार विशेषकर अपनी मां और गुरुजनों को समर्पित किया है। विवेक का मानना है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करना कठिन नहीं होता इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परीक्षा में सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और कड़ी मेहनत तथा खेल के मैदान से जुड़े रहना जरूरी है। जिसका हर छात्र को स्वंय ध्यान रखना होगा। विवेक के इस उपलब्धि पर समस्त नगर वासियों ने बधाइयां प्रेषित की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!