Breaking News in Primes

पर्यावरण के दुश्मन बने लकड़ी तस्करों द्वारा घाट पिपलिया में हरेभरे पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

0 171

पर्यावरण के दुश्मन बने लकड़ी तस्करों द्वारा घाट पिपलिया में हरेभरे पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

मंडराया पर्यावरण पर संकट जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

रायसेन।जहां एक ओर मध्यप्रदेश और केंद्र की मोदी सरकारों सहित पर्यावरण विद बिगड़ते ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम और पर्यावरण को सुधारने की दिशा में काम कर रही हैं।वहीं दूसरी तरफ तहसील रायसेन के घाट पिपरिया में पर्यावरण के दुश्मन बने किसान अरविंद यादव, हाकम सिंह धर्मेंद्र यादव वगैरह ने वन विभाग और ग्राम पंचायत से बगैर अनुमति के दो बबूल, एक फलदार आम सहित दो दर्जन खजूरों के हरेभरे पेड़ों पर कुल्हाड़ियों से नेस्तनाबूद कर दिया।बताया जाता है कि इन ग्रामीणों, किसानों ने सरकारी राजस्व रकबे पर अतिक्रमण करने व निजी स्वार्थ की खातिर इन हरेभरे पेड़ों की सरेआम बलि चढ़ा दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री लगातार पौधे रोपने पर्यावरण बचाने का दे रहे संदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा सीट के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान पर्यावरण को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं ।वह अपने जन्मदिन सहित अन्य जगहों पर पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं ।वहीं दूसरी तरफ यह पर्यावरण के दुश्मन हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ियों को चलवाकर उन्हें तहस नहस करने में जुटे हुए हैं ।ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे पर्यावरण के दुश्मन बने लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पेड़ों की बेरहमी से कटाई के दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!