Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी

0 206

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

कक्ष में देखा गया लाईव प्रसारण

विधायक डॉ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं रहीं उपस्थित

 

रायसेन 11 मार्च 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सशक्त नारी – विकसित भारत कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में नमो ड्रोन दीदियों द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखा गया। देशभर में 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियों ने भी एक साथ ड्रोन प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपे। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक जिले में बैंकों द्वारा स्थापित बैंक लिंकेज शिविरों के माध्यम से रियायती ब्याज दर पर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को लगभग 8,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित किए। साथ ही समूहों की दीदीयों से संवाद भी किया। सशक्त नारी – विकसित भारत कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन का रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के उपरांत सांची विधायक डॉ चौधरी ने एनआईसी कक्ष में उपस्थित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके समूहों द्वारा संचालित की जा रहीं गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!