Breaking News in Primes

प्रदेश सरकार ने निभाया वायदा:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जिले की

0 416

प्रदेश सरकार ने निभाया वायदा:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जिले की

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

2,50,765 लाड़ली बहनों के खाते में जमा किए 30 करोड़ 61 लाख रूपये से अधिक राशि

रायसेन।जिले की 4335 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 52 लाख रूपये की छात्रवृत्ति की वितरित।प्रदेश के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1576 करोड़ रूपये की राशि एवं ’लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 2.45 लाख से अधिक बेटियों को 85 करोड़ रू की राशि का अंतरण किया और लखपति बनाए जाने का कार्य किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत सहित अन्य अधिकारियों और लाड़ली बहनों द्वारा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से रायसेन जिले की 2,50,765 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1250 र पये के मान से कुल 30 करोड़ 61 लाख 61 हजार 450 रू की राशि अंतरित की गई। साथ ही जिले की 4,335 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 52 लाख 6 हजार रू छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया। इनमें कक्षा 6वीं की 1907 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 3814000 रू, कक्षा 9वीं की 1588 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 6352000 रू, कक्षा 11वीं की 502 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 3012000 रू और कक्षा 12वीं की 338 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 2028000 रू छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!