Breaking News in Primes

दो आदतन अपराधी 06-06 माह के लिए जिलाबदर

0 109

दो आदतन अपराधी 06-06 माह के लिए जिलाबदर

22 फरवरी 2024

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिला रायसेन मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी नीलेश शिल्पकार पिता प्रेमनारायण शिल्पकार निवासी श्यामनगर बेगमगंज थाना बेगमगंज जिला रायसेन को चार 06 माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

इसी प्रकार विभिन्न अपराधों में आरोपी भगत सिंह राजपूत पिता रघुनाथ सिंह राजपूत निवासी ग्राम तिजालपुर थाना गैरतगंज जिला रायसेन को 06 माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2007 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 13 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी नीलेश शिल्पकार और आरोपी भगत सिंह राजपूत को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल विदिशा सागर सीहोर नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 06-06 माह के लिए निष्कासित किया गया है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!