Breaking News in Primes

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

0 271

*शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान ।*

*शक्ति वंदन स्व सहायता समूह के शक्ति सम्मान समारोह में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके।*

*मंडला* :–भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शक्ति वंदन संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की कार्यकर्ताओं का शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ, इस अवसर पर मंडला विधायक मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मातृ शक्तियों के समग्र विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश एवं केंद्र की सरकार ने नई योजनाएं जमीन पर लागू कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है । पंचायत स्तर पर महिला ग्राम संगठन भवन के लिए बारह लाख रूपए देने की योजना है कुछ ग्रामों में भवन हेतु राशि दी गई। केबनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिले में स्वा सहायता समूह का बेहतर उपयोग कर रोजगार मुहैया कराने वाली संस्था प्रमुख का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने महिलाओं की हित में लिए अनेक क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं,आज देश के सभी क्षेत्रों में महिलाएं नेतृत्व कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर देश की महिलाओं का आत्म सम्मान और अधिक बढ़ाया है। सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुसराम नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कछवाहा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना हरदहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा मिश्रा महामंत्री श्रीमती प्रीति राय जिला मंत्री श्री मति अनीता तिवारी अनुराग चौरसिया श्रीमती ममता साहू पार्षद श्रीमती अनीता चौधरी सहित जिले की स्व सहायता समूह की कार्यकर्ता महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

प्राइम टीवी न्यूज़ राजेंद्र श्रीवास मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!