Breaking News in Primes

कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

0 404

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिले में 18386 मतदाता बढ़े जेण्डर रेशो 918 से बढ़कर 926

हुआ

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदान की गई की प्रतियां

रायसेन 08 फरवरी 2024

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 08 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त 1226 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर दुबे द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करते हुए उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रकाशित मतदाता सूची की प्रतियां वितरित की गई।

बैठक में कलेक्टर दुबे ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जा रहा है। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि मतदाता सूची में सभी वयस्क नागरिकों के नाम दर्ज हो इसके लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया तथा जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गई।

जिले में प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 1006217 थी

जिसमें 524623 पुरूष मतदाता 481567 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता थे। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 की स्थिति में जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 1024603 हो गई है। जिसमें 532048 पुरूष मतदाता 492528 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रारूप प्रकाशन को जिले का जेण्डर रेशो 918 तथा ईपी रेशो 64.91 था। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को जेण्डर रेशो 926 तथा ईपी रेशा 65.34 है। बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारीअमृता गर्ग भारतीय जनता पार्टी इंडियन नेशनल कॉग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!