Breaking News in Primes

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0 238

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर दुबे ने किया झण्डावंदन

 

रायसेन 26 जनवरी 2024

जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे ने वाचन भी किया।

समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल होमगार्ड महिला पुलिस बल एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे द्वारा इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन,पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर सूबेदार राघवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा किया गया।

 

परेड के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

 

गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए होमगार्ड को प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड के लिए एनसीसी शास.कन्या महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, शौर्या दल महिला एवं बाल विकास विभाग को द्वितीय और एनसीसी शास. उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार मिनी परेड में शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय रायसेन को प्रथम सेन्ट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल गाइड को द्वितीय और सेन्ट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल स्काउट को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

 

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तथा लोकतंत्र सैनानियों उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार

 

गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए सीएम राईज हायर सेकेण्डरी स्कूल पाटनदेव रायसेन को प्रथम पुरस्कार शाईनिंग पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को द्वितीय और डॉ राधाकृष्णन हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। केन्द्र विद्यालय रायसेन और सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

यह झांकियां हुईं पुरस्कृत

 

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं कार्यक्रमों तथा विकास कार्यो पर आधारित झॉकियां निकाली गईं। समारोह में जिला पंचायत द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम पुरस्कार सर्वशिक्षा और शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को द्वितीय पुरस्कार तथा पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

 

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!