Breaking News in Primes

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन की उदासीनता

0 426

लोकेशन मंडलेश्वर

विनोद भार्गव

 

महेश्वर तहसील की ग्राम पंचायत लाडवी के ग्राम नवलपुरा मे स्थित मुक्ति धाम , क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन की उदासीनता एवम अनदेखी के कारण अतिक्रमण का शिकार हो रहा है इस मुक्ति धाम मे नगर मंडलेश्वर सहित आसपास के कई ग्रामो से अंतेयष्टि हेतु शव यात्राएँ आती है जिनमे से अधिकतर शवो को अग्निदाह संस्कार किया जाता है परंतु कुछ समाज शवो को जमीन मे दफनाते है और ऐसा ही छोटे बच्चों के शवो को भी दफनाया जाता है क्योंकि छोटे बच्चों के शवो का अग्निदाह संस्कार नही किया जाता हैं परंतु ईट भट्टे लगाने वालो ने उन जगहो पर भी अतिक्रमण कर लिया है जंहा दफनाने की जगह थी अब तो शवो को दफनाने के लिए दो गज जमीन के लिए भी जद्दोजहद करना पड़ती है कई बार तो विवाद होने तक की नौबत आ जाती है ईट भट्टे वाले शवो को दफनाने वालो के साथ लडाई करने तक पर आमादा हो जाते है ऐसा ही एक मामला संज्ञान मे आया है जिसमे मंडलेश्वर नगर के वार्ड 13 के निवासी निलेश के पिता का दिनांक 23/01/2024 को निधन होने के बाद अंतयेष्टि के लिए नवलपुरा स्थित मुक्तिधाम लाया गया था जंहा उन्हे दफनाया जाना था जब दफनाने की क्रिया संपन्न की जा रही थी तब ईट भट्टे वाले ने उन्हे शव नही दफनाने नही दिया गया और उनसे विवाद करते हुए कहा की कही दूसरी जगह दफनाओ यंहा नर्मदा किनारे तक मेरी जमीन है लेकिन ये पूरे नवलपुरा मंडलेश्वर और आस पास के सभी लोगो को पता है की ईट भट्टे वाले अतिक्रमण करते करते शमशान की भूमि पर भी कब्जा कर लिए कुछ ही दिनों मे ये स्थिति हो जायेगी की अंतिम समय मे दो गज जमीन भी नही मिल पायेगी इस संबंध मे पूर्व मे सी एम हेल्प लाइन पर भी दिनांक 01अप्रैल 2023 मे भी शिकायत की गई थी परंतु नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर शिकायत बंद करवा दी थी परंतु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नही की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह के विवाद एवम समस्याए सामने आ रही है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!