Breaking News in Primes

विकसित भारत संकल्प यात्राशि विर लगाकर हितग्राहियों को

0 284

विकसित भारत संकल्प यात्राशि विर लगाकर हितग्राहियों को

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन मोबाइल नं* *9893672913*

 

वितरित किए जा रहे योजनाओं के हितलाभ, ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

 

रायसेन, 03 जनवरी 2024

प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान संबंधी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।

बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दीवानगंज तथा पठारी में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छींद तथा इमझिरी में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुआर तथा देवइमलिया में, बाड़ीl विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मनकापुर, घुरेला, पलकाश्री तथा मोकलवाडा में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत थाना तथा बेगमपुरा में, गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अंधियारी तथा लावाझिर में और बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तुलसीपार और तिलसुआ में पहुंची।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्र्राम पंचायतों में पहुंचने पर आयोजित किए गए। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जा रहे है। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जा रहे है। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!