Breaking News in Primes

दिव्यांग बच्चे भी किसी से कम नही जिले में फहराया परचम नाम किया रोशन

0 231

मध्य प्रदेश

 

जिला धार

 

तहसील धरमपुरी

 

लोकेशन :- धामनोद

 

 

दिव्यांग बच्चे भी किसी से कम नही जिले में फहराया परचम नाम किया रोशन

 

दिनांक 16/12/2023 को दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चो के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद पंचायत तिरला में आयोजित किया गया ,जिसमे दिव्यांग बच्चो के लिए रंगोली, चित्रकला, नींबू रेस, दौड़, , नृत्य, गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विगत 30 नवंबर दिव्यांग दिवस में ब्लॉक स्तर पर दिव्यांग बच्चो के लिए प्रतियोगिताए आयोजित की गई थी जिसमे धरमपुरी ब्लॉक से 11 बच्चे चयनित होकर एम आर सी शिल्पा चौरे एवं भारती सोहनी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ में पहुंचे थे जिसमे धरमपुरी ब्लॉक ने परचम लहराते हुए नृत्य में प्रथम स्थान पर श्रवण बाधित अरमान आरिफ,द्वितीय स्थान पर राधिका नवीन,नींबू रेस में दिव्या दीपक ने प्रथम स्थान, नेहा महेश ने द्वितीय स्थान व शीतल सोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,मेहंदी में सलोनी दिनेश ने द्वितीय तथा शीतल तृतीय स्थान प्राप्त किया रांगोली में शिवानी अनिल द्वितीय स्थान पर तथा राधिका नवीन तृतीय स्थान पर रहे ,कविता वाचन में रूकड़ी देवीसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही चित्रकला में कुंज प्रजापति व भाषण में निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर धरमपुरी ब्लॉक का नाम रोशन किया उपरोक्त प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सांसद छतरसिंह दरबार द्वारा पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर ,नव निर्वाचित विधायक धार नीना वर्मा,विधायक धरमपुरी कालुसिंह ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा,पूर्व विधायक रंजना बघेल तथा डी पी सी केशव वर्मा की उपस्तिथि में किया ए पी सी आई ई डी प्रवीण शर्मा,श्रीराम पाटिल,रमेश निगवाल,पन्नालाल चोरल सहित समस्त ब्लॉकों के एम आर सी का विशेष सहयोग रहा संचालन ए पी सी प्रवीण शर्मा ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!