Breaking News in Primes

हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से कई गाँवों की जमी

0 254

हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से कई गाँवों की जमी

 

*राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

डूबने से बचेगी मध्य प्रदेश जिला रायसेन।

16दिसंबर 2023

 

ओवर फ्लो की जगह चैनल गेट निर्माण लगभग पूर्ण

 

24.59 करोड़ की लागत से 1 साल से निरंतर चल रहा हे काम

 

दीवानगंज जिला रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर कई महीनो ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा था। हलाली डैम के कार्य के लिए सरकार ने 24.59 करोड़ रूपए मंजूर किए गए थे। ओवरफ्लो पर 5 चैनल गेट बनाए गए हैं। पिछले साल पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांची ब्लॉक के क्षेत्रीय और पर स्वस्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी हलाली डैम पर आकर जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए थे इसी के तहत हलाली डैम पर ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा था।

 

सबसे पहले जो हलाली डैम पर ओवरफ्लो बना था उसको नीचे चट्टानों को फोड़ कर समतल किया गया। ताकि हलाली डैम का पानी निकल सके क्योंकि जो अभी बना हुआ ओवरफ्लो था। उस तक पानी आते-आते कई गांव के किसानों की फसले हलाली डैम के पानी में डूब जाया करती थी। कई गांवों के किसानों की फसलें और मकान भी हलाली डैम के पानी में डूब जाए करते थे। जिससे किसानों को काफी हनी होती थी उन गांव को डूब से बचाने के लिए पहले से ओवरफ्लो कुछ कम किया गया ताकि जो गांव डूब में आते हैं वहां अब हलाली डैम के पानी में ना डूबे इससे कई गांव डूबने से बच जाएंगे।

बता दें कि हलाली डैम का जब ओवरफ्लो चालू होता था। तो उसके दायरे में कई गांव आते है। जैसे कायमपुर , निनोद, सिग्रामपुर, बूदौर, बर्री , पीपलखेड़ी आदि गांव बारिश के समय हलाली डैम के पानी में डूब जाते थे। हलाली डैम के उस पार भी कई ऐसे गांव हैं जो इस पानी की जद में आते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हलाली डैम पर 24.59 करोड़ की लागत से 1 साल से निरंतर काम किया जा रहा था। काम लगभग पूरा होने को है। अब जब भी हलाली डैम का जलस्तर बढ़ेगा तो चैनल गेट खोल दिए जाएंगे। हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से 2700 एक्टर जमीन डूबने से बच जाएगी अब यह गांव हलाली डैम के पानी में नहीं डूबेगा जैसे ही पानी का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही चैनल गेट खोलकर पानी को कम किया जा सकेगा। जिससे किसानों की फसलें अब नहीं डूब पाएंगी। 1 साल से लगातार हलाली डैम पर चैनल गेट लगाने का कर तेजी से चल रहा था। जो अब लगभग समाप्त होने पर आया है। जैसे ही डैम का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही गेट खोल दिए जाएंगे जिससे एक बार मैं 2750 क्यूसेक पानी पानी छोड़ा जा सकता है।

 

हम सभी किसान कई वर्षों से हलाली डैम के पानी से परेशान होते आ रहे थे। कई बार हमारी खड़ी हुई फसल पानी में डूब जाती थी। जिससे हमें काफी हानि पहुंचती थी। अब हमारे फैसले पानी में नहीं डूबेंगी

 

दीवान सिंह मीणा निवासी निनोद्

 

पिछले वर्ष पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और क्षेत्रीय विधायक प्रभुराम चौधरी ने निनोद् गांव में आकर आश्वासन दिया था कि अब किसानों की फसले हलाली डैम में नहीं डूबेगी उसी के तहत चैनल गेट पर कार्य किया जा रहा था जो अब पूर्ण होने को है। अब आसपास के कई गांवों के किसानों की फसले नहीं डूबेगी।

गोलू खां निवासी निनोद्

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!