Breaking News in Primes

तीनों विधानसभा में कुल 77.43 प्रतिशत रहा मतदान

0 153

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

हेड लाईन

 

तीनों विधानसभा में कुल 77.43 प्रतिशत रहा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ सम्पन्न

 

एंकर

सूरजपुर/17 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदान में सभी आयु वर्ग के लोगो सक्रिय सहभागिता रही। मतगणना रविवार 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से आई.टी.आई. कॉलेज पर्री में किया जाएगा।

निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से मिली अंतिम जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक जिले में 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम जानकारी मिलने तक लोगों के लाईन में मतदान हेतु खडे़ होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिससे अंतिम वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की सम्भावना है। जिसमें 75.80 प्रतिशत पुरुष मतदाता 79 प्रतिशत महिला मतदाता ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) में 77.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 90732 पुरुष मतदाता एवं 92698 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) में 78.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कुल 90722 पुरुष मतदाता एवं 94195 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक प्रतापपुर (06) में 76.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 86287 पुरुष मतदाता एवं 91550 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

तीनों विधानसभा में 05 लाख 46 हजार 184 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!