Breaking News in Primes

भाजपा संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों की रहस्यमय चुप्पी पर प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

0 127

*भाजपा संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों की रहस्यमय चुप्पी पर प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा*

रिपोर्टर मिलन पाठक

 

धनबाद जिले में भय,आतंक एवं अराजकता के माहौल मे चुप्पी का आरोप

 

भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं पार्टी के प्रारंभिक सदस्य कृष्णा अग्रवाल ने पत्र मे लिखा है कि अत्यंत कष्ट और पीड़ा के साथ मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूँ। साथ ही बर्तमान समय मे आप संगठन के नेतृत्वकर्ता है आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं पार्टी का एक साधारण समर्थक के रूप में संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों को समय समय पर अपनी भावनाओं एवं विचारों से अवश्य अवगत भी करता रहूँगा। पार्टी के सदस्य के रूप में मैं अपनी बात या विचार खुले रूप से बोलने को स्वतंत्र नही हूँ और न ही पार्टी प्रोटोकॉल इसकी इजाजत देता है।कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी रूपी अपने संगठन में एक साधारण सदस्य के रूप में 1997 में माननीय श्री विजय कुमार झा जी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया था।सदस्यता ग्रहण के पश्चयात मैं संगठन में बूथ से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक मे कई अलग अलग जिम्मेवारीयों का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया।

पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 ओर पिछले कई विधानसभा चुनाव 1999,2004,2009,2014 में मुझे पूरा झरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 266 बूथों की जिम्मवारी दी जाती रही है और मैंने अपने पूरे विवेक,निष्ठा ओर मेहनत से सफलता पूर्वक चुनावी कार्यो का निष्पादन किया। जिसकी पुष्टि माननीय सांसद एवं झरिया के सभी पूर्व विधायकों से की जा सकती है।

 

पत्र मे आगे कहा कि अध्यक्ष जी आज जो अपने धनबाद जिले में भय,आतंक एवं अराजक का माहौल है उसमे अपनी संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों की रहस्यमय चुप्पी,उनकी भूमिका काफी संदेहास्पद एवं चिंतनीय है। खुलेआम अपने वोटरों के साथ पिटाई की जाती है,रंगदारी मांगी जा रही है,खुलेआम धमकियाँ जी जाती है ओर नही देने पर गोलियाँ भी चलाई जाती है। शासन प्रशासन पूरी तरह विफल है ओर विपक्ष में रहते हुए अपन संगठन अपनी जिम्मेदारियों के निष्पादन करने में पूरी तरह फ़ेल है, ऐसे में मैं काफी घुटन एवं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूँ , जबकि सच्चाई यह है की पिछले तीन दशक से लगातार धनबाद के मतदाता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलता रहा है किंतु धनबाद की जनता को भय मुक्त माहौल देने में पार्टी को जिस तरह का आंदोलन एवं धारदार विपक्ष की भूमिका निभानी थी वो आश्चर्यजनक रूप से नही हो पाई जिसके कारण हर स्तर पे आज पार्टी की किरकिरी हो रही है।आपसे आग्रह है मेरा इस्तीफा स्वीकार कर मेरे मन मस्तिष्क का बोझ कम करने का कृपा करें।

 

उल्लेखनीय है कि कृष्णा अग्रवाल धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सहित कई संस्था से जुड़े नामचीन समाजसेवी भी है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!