Breaking News in Primes

दशहरे पर रायसेन दुर्ग प्राचीन किले पर रखी सैकड़ो साल पुरानी तोपों की विशेष पूजा

0 141

दशहरे पर रायसेन दुर्ग प्राचीन किले पर रखी सैकड़ो साल पुरानी तोपों की विशेष पूजा

मध्यप्रदेश अक्टूबर 24/ 2023

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

यू तो देश भर में आज दशहरे महापर्व के अवसर पर जगह-जगह शस्त्र पूजन के आयोजन किए जा रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के रायसेन में दशहरा का पर्व बेहद खास है। यहां दशहरे के अवसर पर रायसेन दुर्ग प्राचीन किले पर रखी सैकड़ो साल पुरानी तोपों की विशेष पूजा की जाती है। कभी दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाली यह तोपे अब रायसेन के प्रसिद्ध किले पर पुरातत्व विभाग द्वारा बारादरी महल में सजाकर रखी गई है। साल भर पर्यटकों को लुभाने वाली इन तोपो की आज रायसेन फोर्ट क्लब के सदस्यों द्वारा दशहरे की अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

इन तोपों में राजा पूरनमल के द्वारा बनबाई गई वह विशेष तोप भी शामिल है जिसे शेरशाह सूरी से जंग के दौरान उस समय प्रचलित (मुद्रा )लोहे और तांबे के सिक्को को गलवा कर बनबाई गई थी। जिसकी वजह से यह किला अजेय किले के रूप में भी जाना जाता हैं। फोर्ट क्लब के सदस्य हर साल यहां आकर विजय पर्व दशहरा के अवसर पर इन प्राचीन तोपों की पूजा पाठ कर अपने पूर्वजों को याद करते हैं ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!