लोकेशन धामनोद
*गुरुकुल स्कूल, धामनोद में कल ‘अभिव्यक्ति’ एनुअल फंक्शन, कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण*
धामनोद। हर वर्ष की तरह भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुकुल स्कूल, धामनोद (सत्र 2026–27) का वार्षिक उत्सव ‘अभिव्यक्ति’ शनिवार, 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

डे-1 के तहत सुबह (प्रथम सत्र) और शाम (द्वितीय सत्र) में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ होगी, जिसके पश्चात ऑर्केस्ट्रा, स्वागत उद्बोधन, भारत विकास परिषद की प्रस्तुति, स्वागत गीत, गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी।
आयोजन में प्रस्तुत होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
डूबी-डूबी, वेलकम डांस, मोबाइल वर्सेस ट्रेडिशनल गेम्स, जंगल थीम, साउथ इंडियन और जोकर
हंगर अवेयरनेस, द एक्सक्यूज़ फैक्ट्री, सेल्फ डिफेंस, कलर्स ऑफ इंडिया, जंक फूड अवेयरनेस और कॉमेडी कैरेक्टर
नेवर लेट गो, पुष्पा, सावित्री बाई फुले, स्पाई, राधा जन्म, एक चतुर नार और कांवड़ यात्रा

वैल्यू ऑफ टाइम, नरसिम्हा, रेट्रो, अभिमन्यु, सितारे ज़मीन पर, राजस्थानी फोक और ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्रजी
ऑपरेशन सिंदूर, नर्मदा अवतरण, लल्लती भंडार, मराठा साम्राज्य और नीम करोली
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक प्रतिवेदन (एनुअल रिपोर्ट) और आभार प्रदर्शन भी किया जाएगा, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।