Breaking News in Primes

कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओ का आयोजन”

0 3

*कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओ का आयोजन”*

*रंगोली, पोस्टर एवं कोलाज प्रतियोगिता*

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के द्वारा जारी कैलेंडर एवं अग्रणी कॉलेज द्वारा जारी पत्र अनुसार दिनांक 23 नवंबर को महाविद्यालय में जिला स्तरीय रंगोली, कोलाज एवं पोस्टर मेकिंग युवा उत्सव प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय द्वारा सहभागिता की गई, युवा उत्सव की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव

झरबड़े,जिला स्तरीय ऑब्जर्वर डॉ अजाब इवने, युवा उत्सव संयोजक डॉ भूपेंद्र पाटणकर एवं विभिन्न महाविद्यालय से आए टीम मैनेजर द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर चित्र पर पूजन अर्चन कर की गई,पूजन अर्चन पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबड़े एवं प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ऑब्जर्वर डॉ अजाब इवने द्वारा छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु और बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामना संदेश के माध्यम से प्रेरित किया, कोलाज प्रतियोगिता मीडिया सेल अधिकारी प्रो हेमंत कुमार निरापुरे, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रो राकेश सिसोदिया एवं रंगोली प्रतियोगिता डॉ यासमीन जिया के संयोजन में आयोजित की गई जिसमें निर्णायक के रूप में, एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे, श्री प्रवीण शर्मा, श्रीमती स्मिता धोटे, संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी से श्रीमती भागेश्वरी रघुवंशी, श्रीमती सरोज पाटले, आराधना सालोड़े मौजूद,रंगोली

प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय भैसदेही की छात्रा अनीता अतुलकर ने प्रथम स्थान,आमला कॉलेज की छात्रा सोनाली ने द्वितीय एवं मुलताई कॉलेज की छात्रा तनुश्री कुरवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भूपेंद्र यादव अग्रणी महाविद्यालय बेतूल से प्रथम,शासकीय महाविद्यालय शाहपुर की छात्रा राशिका परसाई द्वारा द्वितीय एवं आमला महाविद्यालय की छात्रा पलक बघेले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया रंगोली पोस्टर एवं कोलाज जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र वितरण एसबीआई ब्रांच मैनेजर घोड़ाडोंगरी शालू सैनी सतरावाला, महाविद्यालय प्राचार्य सहित विभिन्न महाविद्यालय से आए टीम मैनेजर के हाथों किया गया, कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय चौबे, मोहित भोपते एवं आभार प्रदर्शन युवा उत्सव प्रभारी डॉ भूपेंद्र पाटणकर के द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय से प्रो सुरभि उईके, डॉ देव कृष्ण मगरदे, ओमप्रकाश,बोरकर,डॉ गायकवाड, डॉ राजेश आर्य सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!