Breaking News in Primes

मझौली जनपद के कमीशन खोरी एवं ठेकेदारी की खुली पोल,20 हजार की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार। 

0 57

मझौली जनपद के कमीशन खोरी एवं ठेकेदारी की खुली पोल,20 हजार की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार।

 

जनपद पंचायत मझौली प्रांगण स्थित आरईएस

कार्यालय की गई ट्रैप कार्यवाही के बाद आरोपी को लेकर सीधी चली गई लोकायुक्त की टीम।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

 

जनपद पंचायत मझौली प्रांगण स्थित आरईएस कार्यालय में रीवा लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत जो कई वर्षों से दो पंचायतो ठोंगा एवं ताला का कार्य भार संभाल रखे थे 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। की गई यह ट्रैप कार्यवाही पंचायतों में जारी ठेकेदारी प्रथा एवं कमीशन खोरी की पोल खोल कर रख दी है।

लोकायुक्त की इस ट्रैप कार्यवाही से खंड मुख्यालय मझौली के रिश्वतखोर नौकरशाहों में हडक़ंप मच गया। खबर यह भी है कि ट्रैप कार्यवाही की खबर लगते ही अधिकांश अधिकारी कर्मचारी दफ्तर छोड़कर रफू चक्कर हो गए। वही लोकायुक्त की टीम ट्रैप कार्रवाई के बाद आरोपी सचिव राम सुजान तिवारी निवासी दादर (जोगी पहाड़ी) को लेकर जिला मुख्यालय सीधी रवाना हो गई। जहां देर रात तक लोकायुक्त की कार्यवाही किए जाने की खबर है।

जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोंगा में पदस्थ सचिव जिन्हें ताला ग्राम पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार कई वर्षों से सौपा गया है।जो मझौली सचिव संघ के अध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं राम सुजान तिवारी पिता चंद्रप्रताप तिवारी उम्र 50 वर्ष को रीवा लोकायुक्त की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह ट्रैप कार्यवाही शिकायतकर्ता मानेन्द्र सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सरैहा, जनपद पंचायत मझौली मझौली, जिला सीधी द्वारा दिनांक 04.11.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पुलिस अधीक्षक को शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत ठोंगा में प्राथमिकशाला छिरहा टोला स्कूल की बाउन्ड्री वाल का निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमें सामग्री सप्लाई एवं स्वयं सहित अन्य 10 लोगो द्वारा कच्चा मस्टर में मजदूरी की गई थी । सभी 11 लोगो की मजदूरी 120000 रुपये बनी थी। उक्त मजदूरी का भुगतान करने के एवज में पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी द्वारा 40000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर योगेश्वर शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान दिनांक 04.11.2026 को आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 20000 रुपए रिश्वत प्राप्त की गई एवं शेष 20000 रुपए रिश्वत की मांग पाए जाने पर आज दिनांक 12.11.2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित दल द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी रामसुजान तिवारी सचिव ग्राम पंचायत ठोंगा जनपद पंचायत मझौली जिला सीधी को शिकायतकर्ता से 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

*जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर दग रहे सवाल*

 

की गई ट्रैप कार्यवाही को लेकर अब बड़े अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर भी सवाल लग रहे हैं। लोगों की माने तो उनका कहना है कि क्या कार्यवाही कलम की डोर अन्य बड़े जिम्मेदारों तक पहुंचेगी। सवाल दगना भी वाजिव है क्योंकि अभी हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री के आगमन पर उपयंत्री दीपांकर एवं आर ई एस एसडीओ सरिता सिंह का 3000 प्रति पंचायत उगाही का चैट जारी हुआ था। जिन पर अभी तक किसी तरह की कार्यवाही शायद नहीं की गई

और अब आर ई एस कार्यालय में खुलेआम कमीशन उगाही बड़े जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सवाल खड़े कर रखी है। खबर है कि एफडीओ मैडम कार्यालय में उपस्थित थे जैसे ही उन्हें कार्यवाही की खबर लगी वहां से रफू चक्कर हो गई। इतना ही नहीं लोग आर ई एस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जनपद के अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों की माने तो विगत एक दो वर्षों से पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा जोरो सोरों से जारी है। पंचायत कर्मियों के साथ जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी निर्माण कार्य स्थल एवं पंचायत से दूरी बनाए रखे हुए कमीशन बटोर रहे हैं। ऐसे में ग्राम विकास के निर्माण कार्य कमीशन खोरी वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहे हैं। जब ऐसी पंचायत जहां बड़े प्रभावशाली योग सरपंच निर्वाचित हैं वहां निर्माण कार्य ठेकेदारी प्रथा भारी कमिशन परसेंटेज में चल रहा है तो आरक्षित एवं अशिक्षित निर्वाचित सरपंचों की ग्राम पंचायत में क्या हाल होगा। लोगों का सवाल यह भी है कि क्या 40% कमीशन की अकेला सचिव ही बटोर रहा था या पूरा जिम्मेदार तंत्र शामिल है। इन्हीं सारे सवालों के बीच लोगों का इंतजार है कि क्या बड़े अधिकारियों तक इस कार्यवाही की बागडोर पहुंचेगी?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!