Breaking News in Primes

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुईं भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, संगठन की मजबूती पर मंथन

0 8

News By-नितिन केसरवानी

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य ने किया मार्गदर्शन, भरवारी की नगर अध्यक्ष कविता पासी भी हुईं शामिल ।

कौशाम्बी/ भरवारी:  लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संगठन की भावी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


इस दौरान भरवारी नगर पालिका परिषद की प्रथम नगर अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री कविता पासी भी बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने पंजीकरण काउंटर पर पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कीं और मुख्य सभागार में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबोधन को सुनते हुए उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा में भाग लिया। बैठक को उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!