Breaking News in Primes

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर की बाड़ी से 70 नग खैर की लकड़ियां जब्त

0 49

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर की बाड़ी से 70 नग खैर की लकड़ियां जब्त

===गणेश केवट

पेट्रोल चालित चैन सॉ मशीन, दो कुल्हाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त, वन अपराध प्रकरण दर्ज

===

शहडोल 30 अक्टूबर 2026- वन विभाग द्वारा अवैध रूप से खैर प्रजाति की लकड़ियों के भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन तथा वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) एवं उप वनमंडलाधिकारी सोहागपुर श्री संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।

 

उप वनमंडलाधिकारी सोहागपुर निर्देशानुसार ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा पिता बग्घू विश्वकर्मा के घर एवं बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जय विश्वकर्मा के घर के पीछे स्थित बाड़ी में खैर प्रजाति की लकड़ियों का भंडारण पाया गया।

 

मौके पर प्राप्त लकड़ियों की माप करने पर अलग-अलग आकार के कुल 70 नग खैर की लकड़ियां पाई गईं, जिनकी कुल मात्रा 05 घन मीटर बताई गई है। वन विभाग की टीम ने मौके से 01 पेट्रोल चालित चैन सॉ मशीन, 02 कुल्हाड़ी एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया।

 

वन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 33/02, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 पंजीबद्ध किया गया। जब्त की गई समस्त सामग्री को काष्ठागार नरसरहा डिपो, शहडोल लाया गया।

 

उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल श्री विनायक कुमार गौतम, परिक्षेत्र सहायक शहडोल श्री मथुरा सिंह मार्को, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर श्री राकेश द्विवेदी, बीटगार्ड कचनपुर श्री विवेक यादव, बीटगार्ड जमुई श्री सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड शाहपुर श्री मयंक कुमार अग्निहोत्री, बीट प्रभारी अंतरा श्री अविनाश सिंह, बीटगार्ड जोधपुर श्री रामकिशोर बैगा सहित सुरक्षा श्रमिकों एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!