Breaking News in Primes

मझौली में तीन दिन तक विसर्जित की गई दुर्गा मूर्ति।

0 8
  1. *मझौली में तीन दिन तक विसर्जित की गई दुर्गा मूर्ति।

आस्था के नाम पर अराजकता बन रहा झगड़े का जड़ लोग हो रहे परेशान

सीधी/मझौली

स्थानीय खंड प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए दो दिन 20 एवं 21 अक्टूबर को तय कर विसर्जित घाटों मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी के कठबंगला घाट तथा मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपद नदी के टिकरी घाट में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा अन्य विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी के अतिरिक्त भी लोगों के बताए गए लगभग दर्जन भर जलाशयों एवं नदियों के विसर्जन घाटों में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में मझौली -मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थापित हजारों की संख्या में दुर्गा मूर्ति 20 एवं 21अक्टूबर को विसर्जित की गई। वहीं कुछ नव दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी स्थानीय व पुलिस प्रशासन के आदेश निर्देश को नजर अंदाज करते हुए 22 अक्टूबर को डीजे एवं बैंड बाजे के ध्वनि में पूरे रोड में डांस करते हुए दुर्गा मूर्तियों को क्षेत्र भ्रमण करा विसर्जित किया गया।जिससे अतिक्रमण ग्रसित बाजार क्षेत्र में जाम लगने से आने जाने वाले लोगों को परेशान झेलनी पडी यहां तक की झगड़े की स्थिति निर्मित होते होते बच्ची। मीडिया कर्मी के सूचना पर पुलिस बल तो पहुंचा पर नवदुर्गा उत्सव समितियों के लोग पुलिस का कहां सुनने वाले पुलिस को ही हताश होकर आगे पीछे लोगों को ही समझा बुझा शांति व्यवस्था बनाए रखना पड़ा।

 


यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि आस्था के नाम पर इस तरह की अराजकता फैलाई गई हो हमेशा का हाल है कि मझौली क्षेत्र में शासन प्रशासन के नियमों व आदेश निर्देश को दरकिनार करते हुए आस्था के नाम पर व रैली, जुलूस , यात्रा तथा घटित घटनाओं में अक्सर चक्का जाम जैसे स्थित निर्मित कर आम लोगों को परेशानी व समस्या में डाला जा रहा है। जो लड़ाई झगड़े का जड़ भी बन रहा है। यह स्थित वर्तमान में ही नहीं विगत कई वर्षों से चली आ रहा है लेकिन ऐसे लोगों व संघ संगठन पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही से कतराते नजर आ रहे हैं। जिससे इस तरह की स्थिति लगातार निर्मित हो रही है। अब देखना होगा जबकि पुलिस एवं राजस्व प्रशासन द्वारा पूर्व में चेताया गया था कि आस्था के नाम पर अराजकता स्वीकार नही होगी ऐसे नवदुर्गा उत्सव समितियो के लोगों पर क्या कुछ कार्यवाही की जाती है।

*दर्जन भर घाटों में हजारों की संख्या में प्रवाहित हुई दुर्गा मूर्ति*

तीन दिनों तक चले दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशासकीय स्तर पर चयनित घाट मझौली थाना क्षेत्र बनास नदी कठबगला घाट, तथा मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपद नदी के टिकरी घाट में अधिकांश दुर्गा मूर्ति 20 व 21 अक्टूबर को विसर्जित की गई। जहां पर प्रमुखता के साथ पुलिस बल एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे देखे गए।तथा अन्य विसर्जित घाटों पर भी पुलिस बल एवं अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती के साथ एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल, थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा एवं मड़वास उप निरीक्षक भूपेश सिंह बैंस, क्षेत्र के विभिन्न घाटों को भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल की। वही कुछ दुर्गा मूर्ति तीसरे दिन 22 अक्टूबर को भी प्रवाहित की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी तरह से अप्रिय घटनाएं निर्मित होने की खबर नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!