Breaking News in Primes

दिवाली पर कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, 5% बढ़ा डीए, 10000 एरियर भी मिलेगा

0 9

*दिवाली पर कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, 5% बढ़ा डीए, 10000 एरियर भी मिलेगा*

त्योहारी सीजन में महंगाई भत्ता यानी डीए की बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दीपावली के डीए को पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डीए के साथ 10000 रुपये का एरियर भी दिया गया है। हिमाचल सरकार द्वारा शुक्रवार को कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी की घोषणा की। इसमें सरकार द्वारा चार प्रतिशत डीए इस वर्ष का, जबकि एक प्रतिशत डीए पिछले साल का बकाया था उसको भी लागू कर दिया है। ऐसे में नवंबर माह की बनने वाले वेतन के साथ कर्मचारियों को पांच प्रतिशत बढ़े हुए डीए के साथ वेतन मिलने वाला है।

*प्राइमस संदेश देश विदेश की हर खबर के साथ*

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पिछले सप्ताह ही कमेटी ने रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। जहां पर कमेटी की तरफ से तीन से पांच प्रतिशत डीए बढ़ोतरी करने की सिफारिश की थी, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को दीपावली केतोहफे के तौर पर एक साथ ही पांच प्रतिशत डीए बढ़ा दिया।

इसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया चार प्रतिशत डीए फिलहाल के साल का दिया गया है, जबकि एक प्रतिशत डीए पिछले साल का बकाया था, उसको लागू किया है, क्योंकि सरकार ने पिछले साल लगाए गए डीए के दौरान कर्मचारियों का 1 प्रतिशत डीए बढ़ाने का आश्वासन दिया था। जिसको सरकार द्वारा अब पूरा कर दिया गया।

*प्राइमस संदेश मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़/ राजस्थान/ उत्तरप्रदेश/ हरियाणा*

*275000 कर्मचारियों और पेंशनर्स को नवंबर से ही मिलेगा लाभ*

हिमाचल सरकार के वित्त मंत्रालय की तरफ से पहले ही कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलने वाले डीए के हिसाब से बजट बना दिया था। ऐसे में इस बार वित्त मंत्रालय द्वारा कर्मचारियों के इस वेतन के साथ ही बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में एक नवंबर को जारी होने वाली अधिसूचना के बाद कर्मचारियों को इसका लाभ नवंबर माह के वेतन के साथ मिलेगा।

*प्राइमस संदेश मनीष राठौर और शेरिल रश्मि साल्वी के साथ*

 

*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को दिया बड़ा तोहफा*

 

हिमाचल सरकार ने सभी कर्मचारी व पेंशनभोगियों के डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, लेकिन सबसे ज्यादा लाभ

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिया है। जहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए तो बढ़ाया ही है, साथ ही सरकार ने प्रत्येक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए से संबंधित नोटिफिकेशन 1 नवंबर को जारी की जाएगी।

*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!